न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भारत : कोरोना के 62 हजार से अधिक नए मरीज मिले,1587 की हुईं मौत

दिल्ली :देश में 73 दिनों बाद कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 8 लाख से कम हो गए है ।वहीं दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.24% है।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया कि देश में COVID19 के 62,480 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,97,62,793 पहुंच चुकी है। वहीं 1,587 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,83,490 हो गई है।






बीते 24 घंटो में 88,977 लोग ठीक हुए है जिसके बाद अभी तक  कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,85,80,647 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,98,656 है। जबकि  पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 32,59,003 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26,89,60,399 हो गया है ।






देश की अन्य खबरें पढ़े :

Share this news

Leave a Comment