• समाहरणालय सभाकक्ष में आज होगी बैठक
डीएम की अध्यक्षता में होगी पहली बैठक
छपरा /चंदन मंडल
जिले में कोविड टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चल रहा है। टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए टीका एक्सप्रेस की शुरुआत की गयी है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी टीका के प्रति अफवाह व भ्रांतियां फैली हुई हैं । कोविड टीकाकरण के प्रति फैली अफवाहों व भ्रांतियों को दूर करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे ने जिला स्तरीय कम्युनिकेशन टास्क फोर्स का गठन किया किया है। इस टास्क फोर्स में जिलाधिकारी अध्यक्ष, सिविल सर्जन सदस्य सचिव, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को सचिव नामित किया गया है। सदस्य के रूप में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस को शामिल किया गया है। वहीं जिले के कई जनप्रतिनिधियों, धर्म गुरूओं, चिकित्सकों, प्राइवेट स्कूल एसोसिएसन के सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूम में शामिल किया गया। प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों को भी इस टास्क फोर्स में शामिल किया गया। गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक सोमवार को सुबह 10 से जिलाधिकारी डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गयी है। जिसमें सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। डीएम ने कहा कि लाभार्थियों में टीकाकरण के प्रति व्याप्त भ्रांतियों का होना प्रमुख कारण है। अभियान के सफल संचालन के लिए इसका तत्क्षण निराकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिये जिला स्तर पर जिला स्तरीय कम्युनिकेशन टास्क फोर्स गठित किया किया गया है।
संचार माध्यमो से भ्रांतियों के खिलाफ चलेगा अभियान:
जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि इस बैठक के माध्यम से जनसमुदाय में कोविड 19 टीकाकरण के प्रति व्याप्त भ्रांतियों की समीक्षा कर उसके तत्क्षण सशक्त प्रमाण के माध्यम से निराकरण करना सुनिश्चित किया जायेगा। इसके साथ ही इस प्रकार की अफवाहों को दूर करने तथा टीकाकरण से होने वाले लाभ से जनमानस को अवगत कराने के लिए विभिन्न संचार माध्यमों यथा समाचार पत्रों, प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि के माध्यम प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
टीकाकरण के प्रति समाज में फैली है भ्रांतियां:
जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि जिले में 18 से 44 वर्ष व 45 या उससे अधिक उम्र के लोगों को टीका देने का काम चल रहा है, लेकिन अभी भी टीकाकरण के प्रति समाज में तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। भ्रांतियों को जब तक दूर नहीं किया जाएगा तब तक शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया, ग्रामीण इलाक़ों में टीकाकरण केंद्रों का भ्रमण करने के दौरान समझ में आता है कि टीका को लेकर अभी भी लोगों के मन में कई शंका पनपती हैं। इसलिए सबसे जरूरी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में फैलाई गई भ्रांतियों व अफवाहों को दूर किया जाए। जिससे टीकाकरण कार्य में तेज़ी आ सके।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- 21 लाख दीपों से जगमगाई काशी, देव दीपावली पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब84 घाटों पर दीपों की अद्भुत रोशनी ने बिखेरी अलौकिक छटा, 51 घाटों पर एक साथ हुई गंगा महाआरती; लेजर और ड्रोन शो ने बढ़ाई आयोजन की भव्यता वाराणसी: धर्म … Read more
- दुल्हन की नुमाइश पर बयान देकर घिरे अख्तरुल ईमान, महिला आयोग ने जारी किया नोटिससात दिनों में मांगा जवाब, कांग्रेस-राजद से लेकर भाजपा तक के नेताओं ने की बयान की निंदा, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की उठ रही मांग डेस्क:असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी … Read more
- किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 65 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तारकिशनगंज /प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोचाधामन थाना पुलिस को एक … Read more
- अभियोजन कार्यों की एसपी ने की पाक्षिक समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशपुलिस और अभियोजन पक्ष के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर दोषियों को सजा दिलाने पर जोर किशनगंज: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस कार्यालय में विशेष … Read more
- प्रकाश पर्व पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्थागुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना, कहा- गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता को एकता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती हैं पटना: … Read more
- अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, नवंबर में 17 वाहन जब्त, पांच मामलों में प्राथमिकी दर्जखनन टास्क फोर्स की बैठक में डीएम-एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, अवैध खनन और खनिजों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलेगा संयुक्त छापेमारी अभियान किशनगंज: जिले … Read more
- कोसी-सीमांचल के किसानों के सहयोग से देश की नंबर वन स्टार्च कंपनी बनी रीगल : अनिल किशोरपुरियाकिसान मैत्री पुरस्कार सम्मेलन में किसानों पर हुई उपहारों की बारिश, कार-बाइक समेत कई आकर्षक पुरस्कार देकर किया सम्मानित दिलशाद/गलगलिया कोसी-सीमांचल के मक्का किसानों की मेहनत और सहयोग के बदौलत … Read more
- अग्नि प्रभावित दो परिवारों को 12-12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक किया गया प्रदानइरफान/पोठिया पोठिया अंचल अधिकारी मोहित राज ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में आगलगी की घटना से प्रभावित दो गरीब परिवारों को 12-12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक … Read more
- कोचाधामन में पुलिस की कार्रवाई, टोटो से 16 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, चालक गिरफ्तारकिशनगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर धनपुरा पिकेट के पास पुलिस ने की कार्रवाई, टोटो चालक राजकुमार हरिजन को गिरफ्तार कर भेजने की तैयारी संवाददाता/किशनगंज जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए … Read more
- शराब पीने के आरोप में सात गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया … Read more
- 85 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने गुप्त सूचना पर मेहर टोला में छापेमारी कर 85 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान … Read more
- कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तरवाहिनी गंगा तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़सीमांचल सहित अन्य जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और दीपदान, भक्ति और आस्था से सराबोर रहा गंगा तट मनिहारी /कटिहार – हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा … Read more
- रब्बी की खेती में एक साथ परवल व करेले की खेती करे किसान तो होगी अच्छी आमदनी – जसीममनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों रब्बी की खेती में एक साथ परवल व करेले की खेती जोर-शोर से किया जा रहा हैं। एक साथ परवल व करेले की … Read more
- कार्तिक पूर्णिमा पर हवन-यज्ञ के साथ कार्तिक महात्म्य पाठ का समापनप्रत्येक दिन करें भगवान के दर्शन मिलेगी मन को शांति और आत्मबल – आचार्य रमेश एक माह तक श्री विष्णु मंदिर में चला कार्तिक महात्म्य पाठ पूर्णाहुति में बड़ी संख्या … Read more
- बारिश के कारण गिरा मकान, बाल बाल बचे गृह स्वामीहसनगंज /कटिहार – प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित ऋषि टोल गोदैया में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण एक गरीब परिवार का कच्चा … Read more