पटना ब्यूरो / पटना
पटना : कहते हैं कि भूखे को रोटी देना सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है। बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द महासंकट की इस घड़ी में लगातार गरीब-गुरबों की मदद कर रहे हैं। हां, कोई प्रचार-प्रसार नहीं। उनका मानना है कि दान प्रचार की चीज नहीं है। उन्होंने बताया कि इस नेक कार्य में सोनभद्र एक्सप्रेस के प्रधान संपादक का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा हैं।
बाइक पर झोले और उसमें …!
मिली जानकारी के मुताबिक, वे विपदा की घड़ी में लगातार जरूरतमंदों के बीच खड़े हैं। जैसे ही रेलवे स्टेशन परिसर में श्री गोविन्द दाख़िल होते हैं, लोगों के चेहरे खिल उठते हैं। आंखों में चमक दिखने लगती है। बताया जाता है कि कोई ताम-झाम नहीं। बाइक पर झोले और उसमें रोटी, सब्जी और अचार, साथ में पानी की बोतलें, ब्रेड, सेनेटाइजर, मास्क, डेटॉल व साबुन आदि। भूखे लोगों को बड़े ही प्यार से खाना खिलाने के बाद बाइक स्टार्ट कर वे सड़क पर निकल पड़ते हैं, जैसे ही उनकी नजर बिना मास्क के व जरूरतमंद व्यक्ति पर जाती है वे वहीं गाड़ी रोक देते हैं। झोले से मास्क, ब्रेड आदि देकर सतर्क रहने का आग्रह करते हैं, साथ ही मोबाइल नंबर देकर आवश्यकता होने पर फोन करने के लिए कहते हैं। आपको बता दूं कि कोसी की धरती पर सामाजिक कार्यकर्ताओं के जीवंत चेहरों में से एक बड़ा नाम वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द का भी है।
मध्यमवर्गीय लोगों को भी कर रहे हैं सहयोग
श्री गोविन्द खबरनवीसों को प्रायः तस्वीर तक नहीं लेने देते। आपको बता दें कि श्री गोविन्द सिर्फ गरीब-गुरबों को ही नहीं मध्यमवर्गीय लोगों को भी विपदा की इस घड़ी में सहयोग कर रहे हैं। लेकिन तरीका ऐसा कि पत्ता तक नहीं हिलता। क्या मजाल कि किसी को भी यह पता चले कि आज उन्होंने किस-किसको सहयोग किया। गरीब-गुरबों की मदद व समाज में प्रेम व भाईचारा का भाव पैदा करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहने वाले इस वरिष्ठ पत्रकार के लिए एक सलाम तो बनता ही है।
” रोटी बैंक की स्थापना कर भूखों को भोजन कराने का करेंगे काम “
श्री गोविन्द ने बताया कि जो भी बन रहा है, कर रहे हैं। आने वाले दिनों में सोनभद्र एक्सप्रेस व प्रेस क्लब ऑफ इंडो-नेपाल के बैनर तले रोटी बैंक की स्थापना कर भूखों को भोजन कराने का काम करेंगे। इस मुत्तलिक सोनभद्र एक्सप्रेस के प्रधान संपादक के साथ ही प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश दुबे जी से बात हुई है। यहां यह भी बता दें कि श्री गोविन्द क्लब के अंतरराष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष हैं। बताया कि रोटी बैंक, सुपौल से जुड़े सदस्य शहर के गरीब व जरूरतमंद लोगों को जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर जाकर खाना खिलाने का काम करेंगे।
टीम फिलवक्त कुछ गिने-चुने घरों में दस्तक देगी। जहां घरों से इकट्ठा होने वाले भोजन एकत्रित कर जरूरतमंद लोगों के बीच बांटी जाएगी। इसमें शहर के कुछ समाजसेवियों से सहयोग लेने की भी योजना है।
श्री गोविन्द ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने घर में बचने वाले खाने को जिला मुख्यालय के मीडिया हाउस स्थित सोनभद्र कार्यालय परिसर तक लेकर आएं। ताकि उस खाने का सदुपयोग करते हुए किसी भूखे का पेट भरा जा सके। उन्होंने जरूरतमंदों से बेहिचक मीडिया हाउस आने की अपील की है। गौरतलब हो कि कोरोना संकट के समय जारी लॉकडाउन के कारण आमलोगों को हो रही परेशानी के बीच श्री गोविन्द द्वारा जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला जारी है। इस दौरान शारीरिक दूरी पर भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- महिला ने पिता पुत्र पर मारपीट और रंगदारी मांगने का लगाया आरोप, केस दर्ज65 वर्षीय महिला ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी, जमीन विवाद में परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप किशनगंज/सागर चंद्रा शहर के आदर्श थाना क्षेत्र … Read more
- स्मैक के अवैध कारोबार की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 201 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद, आरोपी फरारकिशनगंज में महिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, दो प्लास्टिक डिब्बों से स्मैक जैसा पदार्थ और इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त; मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली किशनगंज/सागर चंद्रा … Read more
- तेघरिया गांव में वर्षों से जर्जर सड़क और ध्वस्त रास्ते से आवागमन बाधित, आरसीसी पुल निर्माण की मांगबरसात में जलमग्न हो जाता है इलाका, स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को होती है भारी परेशानी। टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैगना पंचायत के वार्ड संख्या … Read more
- जिलाधिकारी ने किया उच्च विद्यालयों का निरीक्षणशिक्षण व्यवस्था में सुधार लाने का दिया निर्देश कटिहार–जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुद्धवार को +2 पीएम श्री जेएनसी उच्च विद्यालय बरेटा सेमापुर बरारी एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय नवाबगंज समेली … Read more
- बलरामपुर थाना अध्यक्ष कुमारी जूली का पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया स्वागत बलरामपुर /कटिहार – बलरामपुर थाना में नये थाना अध्यक्ष कुमारी जुली का पदभार संभालने के उपरांत जदयू व्यवसाय प्रकोष्ठ सह पूर्णिया प्रमंडलीय प्रभारी शिव कुमार अग्रवाल ने समर्थकों के साथ … Read more
- गेड़ाबाड़ी बाजार में अतिक्रमण हटने से जाम से मिली राहतसर्विस रोड पर बसों के परिचालन की व्यवस्था कोढ़ा /कटिहार – जिला पदाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत के मुख्य बाजार गेड़ाबाड़ी में वर्षों से चली आ रही अतिक्रमण की … Read more
- पर्चाधारियों की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोपसीओ से लगाई न्याय की गुहार कर्णपुर के पहाड़ी टोला में सरकारी जमीन घेरकर जबरन मकान निर्माण का आरोप मुख्यमंत्री को भी भेजा आवेदन बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड क्षेत्र … Read more
- बाबा गोरखनाथ धाम में धूमधाम से मनाया गया देव दीपावलीसालमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम में देव दीपावली के मौके पर संध्या में प्राणपुर विधायक निशा सिंह, मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव सहित मंदिर कमेटी के सदस्य ने … Read more
- कटिहार में मेडी मंत्रा क्लिनिक की नई शुरुआत,मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधाअब सदर अस्पताल रोड में मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा कटिहार – शहर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडी मंत्रा क्लिनिक ने अपने … Read more
- ग्रहणशील है कटिहार के श्रावक- मुनि प्रशांतदो चरण में हुआ मंगल भावना समारोह कटिहार – चातुर्मास की सम्पन्नता पर दो चरण में आयोजित मंगल भावना समारोह को सम्बोधित करते हुए मुनि प्रशांत कुमार ने कहा कि … Read more
- कायाकल्प योजना की हकीकत परखने फलका पहुंचे डीएमविद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण बरेटा क्रीड़ा मैदान की होगी घेराबंदी धान खरीदारी को लेकर किसान की शिकायत पर बीसीओ से मांगा जवाब फलका/कटिहार – मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार … Read more
- हाइवा और कार की टक्कर,विवाद के बाद दोनों वाहन जब्तकुरसेला /कटिहार – एनएच 31 पर बुधवार की शाम शहीद स्मारक के निकट स्पीड ब्रेकर के पास आगे निकलने की कोशिश में कार और हाइवा के बीच हल्की टक्कर हो … Read more
- एकदिवसीय पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर आयोजितकदवा /कटिहार – जीविका दीदी के जीविकोपार्जन के लिए प्रखंड के दुर्गा प्रसाद उच्च विद्यालय दुर्गागंज के खेल मैदान में एक दिवसीय पशु चिकित्सा सा जागरूकता शिविर का आयोजन किया … Read more
- नकली फफूंदी नाशक बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़कृषि विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में सामग्री बरामद कोढ़ा /कटिहार – थाना क्षेत्र में अवैध रूप से फफूंदनाशक दवा तैयार करने वाली एक मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ … Read more


