पूर्णिया /संवादाता
गांव में भारी पुलिस बल किया गया तैनात
पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही है छापेमारी
100 से 150 लोगो की भीड़ ने गांव में लगाया था आग ।
घटना के बाद गांव में पसरा है मातमी सन्नाटा
पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल में बीते बुधवार की रात को हुए महादलित सेवानिवृत्त चौकीदार नेवालाल की हत्या एवं आगजनी मारपीट मामले को लेकर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है और दोषियों के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज किया गया है ।इस घटना में मृत चौकीदार नेवलाल के आश्रितों सहित अन्य पीड़ित परिवारों को सहायता राशि जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किया गया है ।
जिला पदाधिकारी राहुल कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि 19 मई को बायसी अंचल अंतर्गत मौजा सतीभाग खेसरा 1397 जो बिहार सरकार आम किस्म रास्ता का जमीन है उस पर बसे 13 घरों में 100-150 व्यक्तियों द्वारा टोले को घेर कर गाली-गलौज एवं मार-पीट किया गया तथा घरों में आग लगा दी गयी। उक्त घटना में सेवानिवृत्त चौकीदार श्री नेवालाल राय की मृत्यु हो गयी।
दिनांक 20.05.2021 को घटित घटना के आलोक में बायसी थाना में 03 प्राथमिकी क्रमशः 146 147 एवं 148 / 2021 दायर की गयी है तथा 02 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया गया है। शेष की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।साथ ही सभी 13 पीड़ित परिवारों को सूखा राशन एवं पॉलिथीन की आपूर्ति करते हुए अनुग्रह अनुदान (प्रति परिवार 9800/- रूपया) उपलब्ध कराया गया है।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत् दर्ज किये गये प्राथमिकी में अंकित सभी व्यक्तियों को प्रति व्यक्ति 2.00 लाख का 25% अर्थात् 50,000/- (पचास हजार रूपये की दर से प्रथम किस्त के रूप में उन्हें है।
मुआवजा की राशि उपलब्ध करायी गयी ।
जिला पदाधिकारी राहुल कुमार द्वारा बताया गया कि प्राथमिकी दर्ज होने के उपरान्त उक्त अधिनियम के तहत् मृतक सेवानिवृत्त चौकीदार श्री नेवालाल राय के आश्रित को 8.25 लाख का 50% अर्थात् मोo 4,12,500/- (चार लाख बारह हजार पाँच सौ ) रूपये मुआवजा की राशि प्रथम किस्त के रूप में भुगतान हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी है तथा चार्जशीट दाखिल हो जाने के पश्चात उनके आश्रित को द्वितीय किस्त की राशि उपलब्ध करा दी जायेगी।
वहीं सभी पीड़ित व्यक्तियों को दोनों समय का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सभी योग्य लाभुक पेंशनयोजना से आच्छादित हैं तथा जिन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है उन्हें आवास योजना सेलाभान्वित करने की कार्रवाई की जा रही है। सभी पीड़ित परिवारों के बीच NFSA/PMGKAY के
तहत् मई 2021 का मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया गया है तथा उन सभी के स्वास्थ्य जाँच/ईलाज हेतु
मेडिकल कैम्प भी लगाया गया है।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बिहार महादलित विकास योजना अन्तर्गत रैयती भूमि की क्रय नीति 2010 के तहत् प्रति परिवार 03 डीसमल की दर से कुल 46 परिवारों को बायसी अंचल अन्तर्गत मौजा सोतीभाग, थाना संख्या 320, खाता संख्या-73, खेसरा संख्या 1278 में वास जमीन उपलब्ध कराया गया था। उक्त वास भूमि में प्रभावित 13 परिवारों में से 07 परिवार शामिल है। शेष 06 परिवार को वास हेतु जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है।
उन्होंने बताया कि उक्त घटना क्रम में एक बच्चे की गुमशुदगी की सूचना प्राप्त हुई थी परन्तु पुलिस जाँच के क्रम में बच्चा अपने अभिभावक के पास सुरक्षित पाया गया। घटना स्थल पर किसी भी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो इस हेतु दण्डाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के द्वारा कैम्प किया जा रहा है।डीएम द्वारा बताया गया कि Social Media पर एक समुदाय विशेष के लोगों के संदर्भ में यह भ्रांति फैलाई जा रही है कि घटना के आरोपी कहीं बाहर से आये थे। उन्होंने कहा कि इस घटना के सभी आरोपी स्थानीय निवासी हैं।
आज की अन्य खबरें पढ़े
- आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजनकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम शिक्षा विभाग के निदेश के आलोक में प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में निपुण पथ … Read more
- कोचाधामन में विधायक सरवर आलम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम विधायक सरवर आलम प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कोचाधामन थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन का निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय में निरीक्षण के क्रम में विधायक ने आम जनता की समस्याओं और दाखिल खारिज,राजस्व से जुड़े मामलों … Read more
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा एजेंसी के एरिया मैनेजर को सुरक्षाकर्मियों ने घेर … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। जिसमें आठ मामले की सुनवाई ऑन द स्पॉट … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से साइक्लोथॉन का आयोजन किया … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में आपदा योजना के तहत अग्निपीड़ित चार परिवारों के … Read more
- सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर छात्राओं के बीच ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजनकटिहार/बरारी – प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय गुरुबाजार में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के बीच ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों … Read more
- प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह का आयोजन,शिक्षिका को दी गई विदाईबहादुरगंज (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय की शिक्षिका कसीर जहां को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई।इस दौरान विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों-अभिभावकों एवं बच्चों द्वारा शिक्षिका कसीर जहां को फूल … Read more
- तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौतआजमनगर /कटिहार – आजमनगर रोड स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो में आ रही तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बाबत तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन आजमनगर स्टेशन में घंटों खड़ी रही। … Read more
- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजनप्राणपुर /कटिहार -भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से प्रखंड के मरौचा स्थित बेथेल किड्स स्कूल मे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा, सचिव संतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से … Read more
- सहरसा चिकित्सक प्रकरण की आंच दिघलबैंक तक पहुंची,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारीमुरलीधर झा/दिघलबैंक सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में भी 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारी है। चिकित्सकों द्वारा ओपीडी सेवा के … Read more
- भूमि विवाद में मारपीट, न्यायालय के निर्देश पर केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज भूमि विवाद में मारपीट मामले में न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। महेश बथना निवासी अंजो देवी पति राजकुमार महतो की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में … Read more
- बहादुरगंज अंचल कार्यालय का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, फाइलों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देशनिसार अहमद /बहादुरगंज अपर समाहर्ता (एडीएम) अम्रेंद्र कुमार पंकज ने शनिवार को बहादुरगंज अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और राजस्व से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण फाइलों का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से … Read more