किशनगंज /संवादाता
नशे के सौदागरों और नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से जिले वासियों में हर्ष, जिले वासियों ने एसपी कुमार आशीष को कार्रवाई के लिए दिया धन्यवाद
किशनगंज पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ की गई ताबड़तोड़ करवाई में बड़ी सफलता मिली है । जिला पुलिस द्वारा बीते दो दिनों में एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर छापामारी दल का गठन कर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया ।जिसमें पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 16 लोगो को गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने छापामारी के दौरान हथियार ,कारतूस, मादक पदार्थ एवं तस्करी के मवेशियों को जप्त करने में सफलता हासिल की है ।
एसपी कुमार आशीष द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में किशनगंज जिलान्तर्गत अपराधियों की धड़-पकड़ हेतु विशेष छापामारी दल द्वारा छापामारी की कार्रवाई की गई । इस कार्रवाई में किशनगंज थानान्तर्गत संदिग्ध स्थानों से स्मैक का प्रयोग करने वाले 01. विधव सिंह , पिता- अनिल सिंह, सा०- कानकी रामकृष्णपुर, थाना-चाकुलिया, जिला-उत्तर दिनाजपुर (प0बं0) 2. संजीव साहा, पिता-रघु साहा 3. मो0 नसीम अंसारी, पिता- यूसुफ अंसारी 4. अंकुर साहा, पिता- आशीष साहा तीनों साकिनान-रूईधासा खानका मस्जिद, वार्ड नं0-23 5. विजय कुमार सिन्हा, पिता-मनोज कुमार सिन्हा, सा0- डे-मार्केट, बुद्धनगर, वार्ड नं0-25 6. अभिनास सिंह, पिता-राजकुमार सिंह, सा0-रुईधासा वार्ड नं0-24, सभी थाना व जिला-किशनगंज 7. रोहित कुमार, पिता-कमलेश कुमार एवं 8. नुर आलम, पिता- कुद्दस साह दोनों साकिन + थाना-डगरूआ, जिला-पूर्णियाँ को 08 पुड़िया स्मैक के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया ।
वहीं पुलिस ने टेढ़ागाछ थानान्तर्गत भारत-नेपाल सीमा स्थित पिलर नं0-154, स्थान पैक टोला में एस0एस0बी0 के साथ संयुक्त कार्रवाई में स्मैक की तस्करी कर रहे अभियुक्त 1. विजय महार , पिता-दुर्गा महार, सा0-बनिया टोली 2. विपिन रूपा खेतो दहार, पिता- मित्रा खेतो दहार, सा0-बीरबल चौक एवं 3. हेम कुमार, पिता- रामप्रसाद, सा0-डोमनन तीनों थाना-डोमना, गौरीगंज, जिला- झापा ( नेपाल ) को 26.5 ग्राम ब्राउन सुगर एवं 03 मोबाईल फोन के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। इस संदर्भ में टेढ़ागाछ थाना कांड सं0-38 / 21, दिनांक-17.05.2021, धारा -21(बी) / 29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत कांड अंकित कर पकड़ाये सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
एसपी कुमार आशीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एस0एस0बी0 एवं कुर्लीकोट थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी द्वारा संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुर्लीकोट थानान्तर्गत एक ट्रक में ले जा रहे 15 पशुओं को पिपरीथान के समीप पकड़ा गया । इस धंधे में संलिप्त अभियुक्त 01. महेश, पिता- मो0 हमीरउद्दीन 02. रेहाउद्दीन, पिता- मो0-बुधा 03. इरफान, पिता-खादिम, तीनों साकिनान-चौक पोखरिया, थाना-बागडोगरा, जिला-दार्जिलिंग एवं 04. राज गुप्ता, पिता-अशोक गुप्ता, सा0-प्रमोदनगर, थाना-माटीगाड़ा, जिला-दार्जीलिंग (प0बं0) को पकड़ा गया। इस संदर्भ में कुर्लीकोट थाना कांड सं0-42 / 21, दिनांक-17.05.2021, धारा -414 / 428 / 429 भा0द0वि0 एवं 4 (बी) पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के अंतर्गत कांड अंकित कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
जबकि पुलिस ने बहादुरगंज थानान्तर्गत ग्राम-बैसा जुडैल स्थित यादवटोला में दो मोटरसाईकिल पर सवार 04 अपराधकर्मी लूटपाट करने की नीयत से लखन लाल सिंह के घर का दरवाजा तोड़ रहे थे। इस दौरान अगल-बगल लोग हल्ला-गुल्ला सुनकर इसकी सूचना बहादुरगंज थाना को दिये। थानाध्यक्ष, बहादुरगंज एवं पुलिस पदाधिकारी/कर्मी तत्क्षण घटनास्थल पहुँचकर अपराधकर्मियों का पीछा किये। भागने के दौरान अपराधकर्मी माजोउद्दीन उर्फ गाजो, पिता-अनीरूद्दीन, सा0-समेसर बिरनीयाँ वार्ड नं0-05, थाना-बहादुरगंज, जिला-किशनगंज को एक देशी कट्टा, 08 एम0एम0 का एक खाली खोखा तथा एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में बहादुरगंज थाना कांड सं0-139/21, दिनांक-17.05.2021, धारा-392/511 भा0द0वि0 एवं 25(1-बी) ए/26/27/35 आर्स एक्ट के अंतर्गत कांड अंकित कर गिरफ्तार अपराधी को जेल भेजा गया ।
एसपी कुमार आशीष द्वारा बताया गया कि उक्त चारों मामलों में कुल 16 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है । उन्होने बताया कि पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान 16 वाहनों से ₹10500 जुर्माना वसूला गया है एवं मास्क नहीं पहनने वाले 15 व्यक्तियों से ₹750 की वसूली की गई है ।एसपी कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में एक देशी कट्टा, एक 08 एम0एम0 का खाली खोखा, 26.5 ग्राम ब्राउन सुगर, 08 स्मैक का छोटा पुड़िया, 15 पशु, एक चाकू एवं 03 मोबाईल फोन जप्त किया गया है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल … Read more
- सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर छात्राओं के बीच ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजनकटिहार/बरारी – प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय गुरुबाजार में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के बीच ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का … Read more
- प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह का आयोजन,शिक्षिका को दी गई विदाईबहादुरगंज (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय की शिक्षिका कसीर जहां को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई।इस दौरान विद्यालय … Read more
- तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौतआजमनगर /कटिहार – आजमनगर रोड स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो में आ रही तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस … Read more
- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजनप्राणपुर /कटिहार -भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से प्रखंड के मरौचा स्थित बेथेल किड्स स्कूल मे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस … Read more
- सहरसा चिकित्सक प्रकरण की आंच दिघलबैंक तक पहुंची,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारीमुरलीधर झा/दिघलबैंक सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में भी 24 सितंबर … Read more
- भूमि विवाद में मारपीट, न्यायालय के निर्देश पर केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज भूमि विवाद में मारपीट मामले में न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। महेश बथना निवासी अंजो देवी पति राजकुमार महतो … Read more
- बहादुरगंज अंचल कार्यालय का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, फाइलों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देशनिसार अहमद /बहादुरगंज अपर समाहर्ता (एडीएम) अम्रेंद्र कुमार पंकज ने शनिवार को बहादुरगंज अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और राजस्व से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण फाइलों का गहन अवलोकन … Read more
- नर्सिंग होम में महिला की मौत मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार ,भेजा गया जेलकिशनगंज/सागर चंद्रा नर्सिंग होम में महिला की मौत मामले की जांच कर रही टाउन थाने की पुलिस ने चार वर्षों बाद एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बहादुरगंज … Read more
- महिला और उसके भाई के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारकिशनगंज /सागर चंद्रा मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ उसके भाई के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इमली गोला निवासी … Read more
- किशनगंज पुलिस ने 345 किलो से अधिक अवैध नशीला पदार्थ किया नष्टसिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्लांट भागलपुर में हुआ विनिष्टीकरण/किशनगंज प्रतिनिधि/किशनगंज किशनगंज पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में जब्त की गई भारी … Read more
- डीआईजी सीआईडी सह नोडल पदाधिकारी ने थाना का किया औचक निरीक्षणकुरसेला /कटिहार – जिले के नोडल पदाधिकारी सह डीआईजी सीआईडी जयंत कांत ने शुक्रवार की देर शाम कुरसेला थाने का औचक निरीक्षण किया। अचानक थाने पहुंचे डीआईजी श्री कांत … Read more
- कटिहार:291 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेलकदवा/कटिहार–कदवा थाना क्षेत्र के कुर्सेल पंचायत के झौवा बाजार से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 291 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत … Read more