न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

महानंदा नदी में 36 घंटे बाद मिला युवक का शव

चार पुलिसकर्मियों पर मृतक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप आजमनगर /कटिहार – आजमनगर और प्राणपुर प्रखंड की सीमा पर स्थित असालतगंज घाट के पास महानंदा नदी में लापता युवक का शव 36 घंटे बाद सोमवार को बरामद किया गया। मृतक की पहचान आजमनगर थाना क्षेत्र के इमामनगर असालतगंज गांव निवासी यूसुफ आलम के … Read more

KatiharNews:पटसन लदा ट्रैक्टर पलटने से दो सगे भाइयों की मौत

कुसियारी गांव के समीप हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर के नीचे दबने से गई जान कटिहार – पटसन की कटाई कर घर लौट रहे मजदूरों के लिए सोमवार का सफर काल बन गया। जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के कुसियारी मोड़ इमलीगाछ के समीप पटसन लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित … Read more

ट्रेन से कट कर हुई मौत की घटना में महिला की हुई पहचान

मनसाही/कटिहार – रविवार को कटिहार – मनिहारी रेलखंड के कुमारीपुर एवं महियारपुर स्टेशन के बीच एक महिला की कटकर मौत हो गई थी इसकी पहचान नहीं हो पाई थी। सोशल मीडिया में खबर में आने के बाद प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के इंद्रजीत राम को पता चला कि उनकी पत्नी घर से मनिहारी की … Read more

दुर्गा मंदिर के वाटर कूलर पर चोरों का वार,पूजा से पहले उखाड़ ले गए पाइप

कोढा /कटिहार-कोढ़ा नगर पंचायत स्थित कोढ़ा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में लगे वाटर कूलर के पाइप को चोरों द्वारा उखाड़ लिए जाने का मामला सामने आया है। दुर्गा पूजा के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना के बीच इस घटना ने पेयजल व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। धार्मिक स्थल पर … Read more

डीएम तथा एसपी ने किया दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देश

कटिहार- जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं आरक्षी अधीक्षक परिचय कुमार ने संयुक्त रूप से आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर शहर में बनाये जा रहे पंडालों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने सुरक्षा मानको को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति को कई निर्देश भी दिये। पूजा समिति को विद्युत कनेक्शन लेने एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता … Read more

टोटो और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत

अमदाबाद/कटिहार – थाना क्षेत्र के रोशना एवं अमदाबाद बांध पर बनी सड़क पर रघुनाथपुर ढाला के पास रविवार की देर रात टोटो और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ … Read more

त्योहारों पर रेल पुलिस का सघन अभियान में 7 गिरफ्तारशराब व मोबाइल बरामद

कटिहार – आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कटिहार रेल जिला में जीआरपी एवं आरपीएफ की ओर से संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। रेल एसपी हरिशंकर कुमार के निर्देश पर रेल क्षेत्र में चलाए गए दो दिवसीय अभियान में 11 कांड दर्ज किए गए तथा सात … Read more

मनिहारी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ की बैठक आयोजित

छह समूहों में बांटे गए बीएलओनिर्धारित समय पर प्रखंड सभागार में दिया गया प्रशिक्षण मनिहारी /कटिहार – भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के निर्देश के आलोक में 67-मनिहारी अजजा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा के बाद आगे की कार्ययोजना को लेकर 12 अक्टूबर को बीएलओ … Read more

कदवा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन,एक आरोपी गिरफ्तार तो एक विधि विरुद्ध हुआ है निरुद्ध

कदवा/कटिहार–कदवा पुलिस को क्षेत्र में घटित लूटकांड का उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार तो एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध करने में सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार लूट को लेकर बीएनएस की धारा 309(6) के तहत दर्ज थाना कांड संख्या 361/26, दिनांक 6 अगस्त 2026 पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो … Read more

जमीन विवाद में एसटी परिवार पर हमले का मामला गरमाया,आयोग के सदस्य पहुंचे पीड़ितों के घर

घायल महिलाओं का सिलीगुड़ी के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नामजद आरोपी को भेजा जेल कोढ़ा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र की बावनगंज पंचायत के बड़गांव वार्ड संख्या-3 में 19 सितंबर को जमीन विवाद को लेकर अनुसूचित जनजाति एसटी परिवार पर हुए हमले का मामला अब तूल पकड़ने … Read more