मंगलवार को खिचड़ी तो बुधवार को मां को चढ़ाया खीर का भोग
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
बरारी /कटिहार – काढ़ागोला स्टेशन बाजार के गुरुबाजार स्थित इंडियन बैंक के समीप श्री श्री 108 मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर में नवरात्र के दौरान दो दिनों तक महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। मंगलवार को मां दुर्गा को खिचड़ी और बुधवार को खीर का भोग अर्पित किया गया। पूजा-अर्चना के बाद दोनों दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद बांटा गया।
मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। बुधवार को आचार्य दिवाकर मिश्र के सानिध्य में ई. विकास तिवारी ने पत्नी रेशम तिवारी के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद मां दुर्गा को खीर का महाभोग अर्पित किया गया। वहीं, मंगलवार को मंदिर समिति के अध्यक्ष सुजीत चौधरी ने पत्नी सोनी चौधरी के साथ खिचड़ी का भोग लगाया। दोनों दिन पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की।
आयोजन में प्रभा तिवारी, नीलम तिवारी, देवकांत तिवारी, रवि तिवारी, सौरव तिवारी और अभिषेक पांडेय सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुजीत चौधरी, सचिव गोपीकृष्ण तिवारी, कोषाध्यक्ष मुकेश चौधरी, यजमान पवन चौरसिया,तपन सिन्हा, शिवकुमार चौरसिया, टूटनटुन तिवारी, अभिनव चौरसिया, शंकर चौरसिया, अमित कुंवर, रवि सिंह,आचार्य दिवाकर मिश्र, पुजारी कैलाश मिश्र, अतुल मिश्रा, विमल साह,अभय साह, प्रवीण रिंकू, छोटू चौधरी,ऋषभ प्रकाश,उत्सव प्रकाश,सुमित चौरसिया,शुभम मेहता, कन्हैया साह, हीरामन महतो, राजेश चौधरी, भगत सिंह, अमरजीत सिंह, वीणा गुप्ता, भूपेंद्र सिंह,अजय सिंह,जितेंद्र जायसवाल और प्रवीण आनंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में भाग लिया।