न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कदवा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन,एक आरोपी गिरफ्तार तो एक विधि विरुद्ध हुआ है निरुद्ध

कदवा/कटिहार–कदवा पुलिस को क्षेत्र में घटित लूटकांड का उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार तो एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध करने में सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार लूट को लेकर बीएनएस की धारा 309(6) के तहत दर्ज थाना कांड संख्या 361/26, दिनांक 6 अगस्त 2026 पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो को गिरफ्तार एवं निरुद्ध किया है।

वहीं लूटे गए ओप्पो कंपनी के मोबाइल फोन के साथ घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक रजिस्ट्रेशन नं. बीआर 39- बीए 1872 के साथ एक अन्य मोबाइल भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार मामले में गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्त की पहचान कदवा थाना क्षेत्र के जाजा मालिकपुर निवासी शंकर कुमार, पिता-दुखाई दास के रूप में हुई है।

वहीं इस मामले में एक विधि -विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है।पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। बरामद सामानों के आधार पर पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जगने लगी है।

Share this news

Leave a Comment