न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

आरपीएफ ईस्ट पोस्ट की बड़ी कार्रवाई,दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार

आरपीएफ ने रेलवे परिसर में चलाया सघन अभियान
चोरी के दो मोबाइल बरामद

कटिहार – कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के सामान की चोरी पर अंकुश लगाने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ ईस्ट पोस्ट की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दो मोबाइल चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के सामान की चोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से एसआई बबलू कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ ईस्ट पोस्ट के जवानों ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर से दो संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कटिहार नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 16, लरकनिया टोला निवासी मो. अमान सज्जा(20), पिता मो. नसीम, तथा वार्ड संख्या 17 भगवान चौक निवासी बिट्टू कुमार महतो(20) पिता सुबोध महतो के रूप में हुई है।

मामले में जीआरपी कटिहार द्वारा कांड संख्या 203/26, दिनांक 20 अक्टूबर 2026, के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(2), 3(5) एवं 112 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उपलब्ध पुलिस अभिलेखों के अनुसार, दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं।

Share this news

Leave a Comment