न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

टोटो और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत

अमदाबाद/कटिहार – थाना क्षेत्र के रोशना एवं अमदाबाद बांध पर बनी सड़क पर रघुनाथपुर ढाला के पास रविवार की देर रात टोटो और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों तथा टोटो चालक को हिरासत में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। वहां चिकित्सकों ने दोनों बाइक सवारों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान लखनपुर पंचायत के डकरा इंग्लिश गांव निवासी मनोज यादव (35) तथा उसी गांव के अनिल यादव के रूप में हुई है।मृतक मनोज यादव की मां ने बताया कि उनका बेटा मनोज,अनिल यादव के साथ मजदूरी करने गया था। मजदूरी का काम पूरा कर दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान रघुनाथपुर के पास लकड़ी लदे टोटो ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे दोनों की जान चली गई।इस संबंध में थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार टोटो चालक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है।

Share this news

Leave a Comment