न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत ,चालक घायल

समेेली /कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र के चांदपुर कुशवाहा टोला के समीप एसएच-77 पर सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में करीब 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग अहले सुबह खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी। घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कुशवाहा टोला निवासी विनोद कुमार सिंह के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक प्रात उठकर खेत चल गया इस दौरान खेत में काम कर सड़क किनारे से वापस घर आ रहा था।

तभी चांदपुर से कुरसेला की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को ठोकर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं बाइक चालक भी घटनास्थल पर गिरकर जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण व परिजनों ने आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया ।जहां डाक्टरों ने स्थिति गंभीर बताया।

इस दौरान बाइक चालक और बुजुर्ग दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला ले जाया गया ।जहां मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। बाइक चालक का भी इलाज कराया गया ।वहीं घटनास्थल पर पहुंच कर पोठिया पुलिस ने पहुंच कर मामले की छानबीन की।वहीं प्रशासन द्वारा कागजी कार्रवाई पूरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया।

इस दुर्घटना से परिजनों में मातम है, वहीं स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिजनों के मुआवजे की मांग की है।
थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।आवेदन प्राप्त होने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Comment