कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम
प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल में दशहरा पर्व सम्पन्न हो गया। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को जय माता दी की जयघोष के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाएं विभिन्न नदियों एवं जलासय में विसर्जन किया गए।
विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन की ओर से क्षेत्र के सभी 19 पूजा स्थलों पर दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।
इससे पूर्व मंदिरों में पट खुलते ही
देवी मां के दर्शन को लेकर श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रृद्धालुओं ने पूजा पंडालों में पूजा-अर्चना कर सुखमय शांति और समृद्धि की कामना किया।
प्रखंड के कन्हैयाबाड़ी,काशी बाड़ी,डेरामारी,भवानीगंज बड़ीजान,अलता,चरघरिया,बिशनपुर, बरबट्टा सहित अन्य जगहों पर दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमा को आकर्षण रुप दिया गया था।इस अवसर पर बिशनपुर,कन्हैयाबाड़ी समेत कई जगहों पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न जगहों पर दशहरा मेला का आयोजन हुआ।
मेला में बच्चों के द्वारा विशेष कर खिलौने की खरीदारी की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान कोचाधामन थाना अध्यक्ष इजहार आलम,अंचल अधिकारी सादी रऊफ, बिशनपुर थाना अध्यक्ष राजू कुमार धनपुरा पिकेट प्रभारी प्रदीप कुमार दल बल के साथ पूजा पंडालों में पहुंच कर विधि व्यवस्था को लेकर सक्रिय रहे।