छह समूहों में बांटे गए बीएलओ
निर्धारित समय पर प्रखंड सभागार में दिया गया प्रशिक्षण
मनिहारी /कटिहार – भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के निर्देश के आलोक में 67-मनिहारी अजजा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा के बाद आगे की कार्ययोजना को लेकर 12 अक्टूबर को बीएलओ की बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान विशेष अभियान के संचालन, निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी।
बैठक में बीएलओ की सुविधा के लिए उन्हें छह समूहों में विभाजित किया गया । पहले समूह में भाग संख्या 1 से 65 तक के बीएलओ शामिल को 12 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया।दूसरे समूह में भाग संख्या 66 से 130 तक के बीएलओ को दोपहर 12:30 बजे से एक बजे तक, तीसरे समूह में भाग संख्या 131 से 195 तक के बीएलओ को अपराह्न एक बजे से 1:30 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया।
इसी प्रकार चौथे समूह में भाग संख्या 196 से 260 तक के बीएलओ को अपराह्न 1:30 बजे से दो बजे तक, पांचवें समूह में भाग संख्या 261 से 325 तक के बीएलओ को दो बजे से 2:30 बजे तक तथा छठे समूह में भाग संख्या 326 से 380 तक के बीएलओ को अपराह्न 2:30 बजे से तीन बजे तक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रखंड सभागार में हुई बैठक
सभी छह समूहों की बैठक मनिहारी प्रखंड सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में अवर निर्वाची पदाधिकारी ऋषिकेश कुमार एवं मास्टर ट्रेनर ने बीएलओ को उनके कार्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मनसाही, मनिहारी एवं अमदाबाद को के बीएलओ ने भाग लिया।