न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

डीएम तथा एसपी ने किया दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देश

कटिहार- जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं आरक्षी अधीक्षक परिचय कुमार ने संयुक्त रूप से आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर शहर में बनाये जा रहे पंडालों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने सुरक्षा मानको को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति को कई निर्देश भी दिये।

पूजा समिति को विद्युत कनेक्शन लेने एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता को पंडालों आसपास के जर्जर तारों को हटाने का निर्देश दिया ।वहीं पूजा समिति के सदस्यों को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सलाह देते हुए उसके अनुरूप तैयारी करने का भी निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय प्रशाखा अभिषेक रंजन भी साथ रहे।

Share this news

Leave a Comment