मनसाही/कटिहार – रविवार को कटिहार – मनिहारी रेलखंड के कुमारीपुर एवं महियारपुर स्टेशन के बीच एक महिला की कटकर मौत हो गई थी इसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
सोशल मीडिया में खबर में आने के बाद प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के इंद्रजीत राम को पता चला कि उनकी पत्नी घर से मनिहारी की ओर जा रहा था और महियारपुर के पास ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई हैं।
वह मनिहारी स्टेशन पहुंचकर आरपीरफ से मिले। आरपीएफ ने मृतक चांदनी कुमारी पति इंद्रजीत राम (28) एवं उनके नवजात पुत्र आयुष कुमार राम एक वर्ष का सोमवार को सदर अस्पताल कटिहार में पोस्टमार्टम कराकर इंद्रजीत राम को सौंप दिया। वहीं इस घटना पर मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।