न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार:वार्ड सदस्य की हत्या से सनसनी,आरोपी गिरफ्तार

सालमारी में वार्ड सदस्य की हत्या पर गांव में में आक्रोश

पेचकश से गले पर किया वार आरोपी गिरफ्तार
 
सालमारी /कटिहार – सालमारी थाना क्षेत्र के पिंढाल पंचायत के कमलाबाड़ी गांव में मंगलवार के संध्या क़रीबन छ बजे वार्ड नंबर आठ में दशहरा मेले की चहल-पहल के बीच एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान वर्तमान वार्ड सदस्य डीजेन कुमार सिंह(34) के रूप में हुई है। आरोप है कि गांव के ही बासू कुमार सिंह ने विवाद के दौरान पेचकश से उनके गले पर वार कर दिया।

जिससे उनकी मौत हो गई। सालमारी पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर एसपी परिचय कुमार के निर्देशानुसार एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आरोपी को दो घंटे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम की है। जब ग्रामीण दशहरा मेले को लेकर व्यस्त थे और गांव में लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। उसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बासू कुमार सिंह ने कमर से पेचकश निकालकर डीजेन कुमार सिंह के गले पर वार कर दिया। घटना के समय मृतक की मां भी मौके पर मौजूद थीं।बेटे को खून से लथपथ देखकर वह चीखने-चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को इलाज के लिए ले जाने के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीजेन कुमार सिंह अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब मृतक का शव गांव पहुंचा। तो पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।वहीं घटना से गांव के लोगों में भय और शोक का माहौल है।

Share this news

Leave a Comment