न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विजय बाबू पोखर में हुआ श्रमदान

जल निकाय की हुई विशेष सफाई- संतोष कुमार कटिहार – स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत 3 अक्टूबर 2026 को नगर निगम की ओर से वार्ड संख्या 21 स्थित विजय बाबू पोखर में जल निकाय की साफ-सफाई एवं स्वच्छता को लेकर विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल निकाय परिसर … Read more

‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 41 में ‘वोकल फॉर लोकल’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

स्वदेशी अपनाएँ, आत्मनिर्भर भारत बनाएँ कटिहार के वार्ड संख्या 41 में स्थानीय उद्यमियों से आत्मीय मिलन कर किया सम्मानित कटिहार – भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत कटिहार नगर … Read more

ज्ञान की जंग में टेरेसा हाउस ने लहराया परचम,बना इंटर-हाउस क्विज़ चैंपियन

कटिहार – जयमाला शिक्षा निकेतन में विद्यार्थियों के ज्ञान, तर्कशक्ति, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इंटर-हाउस क्विज़ प्रतियोगिता के ग्रैंड फाइनल का भव्य आयोजन किया गया। पूरे सत्र के दौरान चली इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों कलाम हाउस, टेरेसा हाउस, गांधी हाउस एवं विवेकानंद हाउस के विद्यार्थियों … Read more

आईजी ने पुलिस केंद्र व नगर थाना का किया निरीक्षण

लंबित कांडों के समयबद्ध निष्पादन करे – विवेकानंद दशहरा पर सख्त सुरक्षा के निर्देश प्रशिक्षु सिपाहियों की ट्रेनिंग भी परखी कटिहार -पूर्णिया क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद ने शनिवार को कटिहार पुलिस केंद्र और नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रशिक्षण,थाना की व्यवस्थाओं,अभिलेखों के रख-रखाव और लंबित कांडों … Read more

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व एपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियान, समन्वय बैठक में तस्करी रोकने पर जोर

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा सीमावर्ती क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं वाहिनी किशनगंज के ई-समवाय माफिटोला अंतर्गत सीमा चौकी फतेहपुर के समीप भारत-नेपाल सीमा के नो-मैन्स लैंड क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में एसएसबी एवं … Read more

टेढ़ागाछ में स्वच्छता पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

किशनगंज/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल संचालन के उपरांत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति … Read more

चिल्हनियां पंचायत के कोठीटोला देवरी महादलित टोला के ग्रामीणों ने पक्की सड़क व आरसीसी पुल निर्माण की उठाई मांग

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित कोठीटोला देवरी महादलित टोला जाने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। सड़क के बीच गांव के समीप बनी कटिंग में लगातार पानी जमा रहने से आवागमन में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना … Read more

किशनगंज :चेक पोस्ट पर शराब के साथ कार सवार तीन गिरफ़्तार,कार ज़ब्त

किशनगंज /राहुल कुमार सीमावर्ती इलाकों में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। शहर के फ़रिमगोला चेक पोस्ट पर गहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 1.5 लीटर शराब के साथ तीन लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही … Read more

किशनगंज के 1905 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चला स्वच्छता अभियान

किशनगंज :स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस की निगरानी में जिले के सभी 1905 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। सेविका और सहायिकाओं के साथ जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय … Read more

मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में SDPI का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

किशनगंज/अब्दुल करीम किशनगंज शहर के सुभाष पल्ली में शनिवार को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की। इस दौरान “ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद”, “नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद” और “अमित शाह मुर्दाबाद” के नारे … Read more