किशनगंज :स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस की निगरानी में जिले के सभी 1905 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। सेविका और सहायिकाओं के साथ जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भी श्रमदान कर अभियान में सहभागिता की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामूहिक स्वच्छता शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं केंद्रों पर मौजूद बच्चों के लिए विशेष हैंडवॉश कार्यक्रम का आयोजन कर हाथों की स्वच्छता और नियमित रूप से हाथ धोने के महत्व की जानकारी भी दी गई।