कटिहार – जयमाला शिक्षा निकेतन में विद्यार्थियों के ज्ञान, तर्कशक्ति, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इंटर-हाउस क्विज़ प्रतियोगिता के ग्रैंड फाइनल का भव्य आयोजन किया गया। पूरे सत्र के दौरान चली इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों कलाम हाउस, टेरेसा हाउस, गांधी हाउस एवं विवेकानंद हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में विद्यार्थियों से इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, विज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं अन्य शैक्षणिक विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
कठिन एवं चुनौतीपूर्ण प्रश्नों के बीच प्रतिभागियों ने अपनी त्वरित सोच,विषय-ज्ञान, आत्मविश्वास और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। क्विज़ प्रतियोगिता में रैपिड फायर, बज़र राउंड, विषय आधारित प्रश्न एवं अन्य रोमांचक राउंड आयोजित किए गए। प्रत्येक राउंड के साथ प्रतियोगिता और अधिक रोमांचक होती गई तथा विद्यार्थियों एवं दर्शकों में उत्साह बना रहा।
ग्रैंड फाइनल का परिणाम
ग्रैंड फाइनल में चारों सदनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। शानदार प्रदर्शन के आधार पर टेरेसा हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इंटर-हाउस क्विज़ प्रतियोगिता का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रथम स्थान — टेरेसा हाउस
जिया परवीन (कक्षा 10), मेहर आनंद (कक्षा 10), अमन राज (कक्षा 9), दीपांशु (कक्षा 8), आरुषि वत्स (कक्षा 7) एवं आन्वी (कक्षा 6) ने टेरेसा हाउस का प्रतिनिधित्व किया।
द्वितीय स्थान — कलाम हाउस
स्नेहा रानी (कक्षा 10), रिफ़त जहाँ (कक्षा 10), राणा कुमार (कक्षा 8), नाहिफ़ अख़्तर (कक्षा 7), आयुषी (कक्षा 6) एवं शिवम पटेल ने कलाम हाउस का प्रतिनिधित्व किया।
तृतीय स्थान — विवेकानंद हाउस
अभिनव (कक्षा 10), राहुल देवदास (कक्षा 10), हर्ष राज (कक्षा 9), संस्कार मिश्रा (कक्षा 8), मृणाल (कक्षा 7) एवं पिहू (कक्षा 6) ने विवेकानंद हाउस का प्रतिनिधित्व किया।
चतुर्थ स्थान गांधी हाउस
सईद आलम (कक्षा 10), प्रतीक (कक्षा 10), प्रतीक्षा (कक्षा 9), रयान यादव (कक्षा 8), अभिनव (कक्षा 7) एवं अमन (कक्षा 6) ने गांधी हाउस का प्रतिनिधित्व किया।
कक्षा-वार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन –
प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक कक्षा से विद्यार्थियों के प्रदर्शन का विशेष रूप से मूल्यांकन किया गया। कक्षा-वार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में— कक्षा VI — आन्वी — टेरेसा हाउस कक्षा VII — मृणाल — विवेकानंद हाउस कक्षा VIII — दीपांशु — टेरेसा हाउस कक्षा IX — अमन — टेरेसा हाउस कक्षा X — स्नेहा रानी — कलाम हाउस ने अपनी त्वरित सोच, विषय-ज्ञान, उत्तर देने की क्षमता, आत्मविश्वास एवं शानदार प्रदर्शन से विशेष पहचान बनाई। कक्षा-स्तरीय प्रतियोगिताओं में विभिन्न सदनों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा छह में टेरेसा हाउस, कक्षा सात में विवेकानंद हाउस तथा कक्षा आठ में टेरेसा हाउस विजयी रहा। कक्षा नौ में गांधी हाउस ने बढ़त बनाई, जबकि कक्षा दस में टेरेसा हाउस ने विजयी पताका लहराई। इन कक्षा-स्तरीय मुकाबलों के बाद स्कूल लेवल ग्रैंड फाइनल में चारों सदनों के बीच अंतिम मुकाबला हुआ, जिसमें टेरेसा हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्विज़ कोऑर्डिनेटर अमित कुमार, क्विज़ मास्टर बीके वर्मा एवं असिस्टेंट क्विज़ मास्टर मिथिलेश सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं निर्णायक मंडल में शुभम, लोकनाथ रवि गोपाल , कुमार, ऐन झा एवं सुब्रतो शामिल रहे।
स्कोरिंग टीम ने पूरे कार्यक्रम के दौरान अंकों का व्यवस्थित एवं निष्पक्ष रिकॉर्ड रखा।
कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डायरेक्टर डॉ. सुशील कुमार सुमन ने कहा—विद्यार्थियों की प्रतिभा को अवसर देना ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील कुमार सुमन ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर ज्ञान के साथ सोचने, समझने, प्रश्न करने, निर्णय लेने और अपनी बात आत्मविश्वास के साथ रखने की क्षमता विकसित करना भी है। उन्होंने कहा, “क्विज़ प्रतियोगिता केवल प्रश्नों के उत्तर देने की प्रतियोगिता नहीं है। यह विद्यार्थियों को स्वयं को पहचानने, अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शांत रहकर सही निर्णय लेने का अवसर देती है।