किशनगंज /राहुल कुमार
सीमावर्ती इलाकों में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। शहर के फ़रिमगोला चेक पोस्ट पर गहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 1.5 लीटर शराब के साथ तीन लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी ज़ब्त किया गया है।
मालूम हो कि उत्पाद विभाग द्वारा फ़रिमगोला चेक पोस्ट पर आने-जाने वाले वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक संदेहास्पद कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें से 1.5 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान प्रतीक मोहन्ता,विश्वजीत रॉय,कीरोन कुमार बनिक के रूप में हुई है।उत्पाद विभाग ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं ज़ब्त कार को उत्पाद थाने ले जाया गया है। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए इस तरह का जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।