किशनगंज /प्रतिनिधि
दुर्गा पूजा के अवसर पर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और एमजीएम मेडिकल कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत ने शहर के अलग अलग दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों का भ्रमण कर दर्शन एवं पूजन किया।शहर के रूईधासा स्थित भव्य पूजा पंडाल में पहुंचे मंत्री डॉ. जायसवाल ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दुर्गा से बिहार सहित देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान पूजा पंडाल में भक्तिमय माहौल रहा। मंत्री डॉ जायसवाल ने मां दुर्गा के समक्ष पूजा-अर्चना कर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बने रहने की प्रार्थना की।
रूईधासा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचने पर पूजा समिति की ओर से मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।गौरतलब हो कि 1982 से यहां पूजा का आयोजन किया जाता है और पूरे जिले के आकर्षण का केंद्र रहता है ।इस साल भी यहां लाखों रुपए खर्च कर अमरीका के फ्लोरिडा शहर में स्थित स्वामी नारायण मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है।
इस अवसर पर कुंदन सिंह, सुशील झा, संजय सिंह, प्रकाश राय, प्रदीप सिंह, पवन सिंह, मुकेश ओझा, मोनू झा, सौरभ कुमार, रोनी, विजय राय, सुशांत गोप, संजय पासवान, अरविंद मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।