न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विजय बाबू पोखर में हुआ श्रमदान

जल निकाय की हुई विशेष सफाई- संतोष कुमार

कटिहार – स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत 3 अक्टूबर 2026 को नगर निगम की ओर से वार्ड संख्या 21 स्थित विजय बाबू पोखर में जल निकाय की साफ-सफाई एवं स्वच्छता को लेकर विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल निकाय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर कचरे को हटाया गया। श्रमदान के माध्यम से नागरिकों को जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं नगर आयुक्त संतोष कुमार के साथ सशक्त स्थायी समिति सदस्य प्रमोद महतो एवं आलोक वर्मा, वार्ड संख्या 21 के पार्षद प्रतिनिधि, कनीय अभियंता अजय कुमार, सहायक स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार एवं नूर अली खान, स्वच्छता इंस्पेक्टर कैलाश नारायण चौधरी सहित नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्काउट एवं गाइड एवं स्वयंसेवकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया और स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

इस मौके पर नगर आयुक्त संतोष कुमार ने कहा कि नगर निगम की ओर से लोगों से अपील की गई कि जल निकायों, पोखरों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग करें तथा कूड़ा-कचरा जल स्रोतों एवं सार्वजनिक स्थानों पर न डालें। सामूहिक सहभागिता से ही स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर का निर्माण संभव है। इस दौरान भाजपा नेता सह विजय स्पॉटिंग क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह सक्रिय रहे।

Share this news

Leave a Comment