न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जीआर राशि व आवास योजना में नाम जोड़ने की मांग पर आमरण अनशन

आंदोलन, सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार व प्रखंड जदयू अध्यक्ष मंजय साह ने जूस पिलाकर अनशन तोडवाया मनिहारी /कटिहार – जीआर राशि का भुगतान कराने और आवास योजना की सूची में वंचित पात्र लाभुकों के नाम जोड़ने की मांग को लेकर गुरुवार को बघार पंचायत के ग्रामीणों ने मनिहारी प्रखंड मुख्यालय परिसर … Read more

रेल प्रशासन के खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों का एक दिवसीय धरना आज

कटिहार – रेल प्रशासन की ओर से फुटपाथ दुकानदारों को वैकल्पिक व्यवस्था देने के आश्वासन दिया गया था कि हटा लो। एक वर्ष के अंदर वैकल्पिक व्यवस्था किया जाएगा।राजद निवर्तमान प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल के नेतृत्व में विगत जुलाई माह में डीआरएम से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया था। डीआरएम ने भरोसा दिया था … Read more

पोषण मेले में गूंजा स्वस्थ बचपन का संदेश, बच्चों का हुआ अन्नप्राशन

गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाज से हुई गोद भराई, पौष्टिक आहार व नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति किया जागरूक मनिहारी/कटिहार – राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत आईसीडीएस कार्यालय में प्रखंड स्तरीय पोषण मेला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का विधिवत अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। साथ ही … Read more

कटिहार:प्रखंड स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

उज्जवल प्ले स्कूल की छात्राओं ने मारी बाजी मनसाही /कटिहार -प्रखंड संसाधन केंद्र मनसाही में प्रखंड स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड के सभी सातों संकुल के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय से चयनित छात्र एवं छात्राओं ने चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर लेखापाल अरुण कुमार ने बताया … Read more

किशनगंज:नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत

सागर चंद्रा/ किशनगंज स्नान करने के दौरान मेची नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोधाबाड़ी वार्ड नंबर 10 निवासी 50 वर्षीय लाल सदा पिता होगी सदा के रूप में की गई है। गुरुवार सुबह शव बरामदगी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कुर्लीकोट पुलिस ने शव को … Read more

27 दिन में तैयार खीरे की फसल ने बदली किसानों की सोच, खेती बना कमाई का जरिया

संवाददाता:अब्दुल जब्बार सीमांचल क्षेत्र में केला, अनानास और चाय की खेती के लिए पहचान रखने वाले ठाकुरगंज प्रखंड में अब किसान पारंपरिक फसलों के साथ सब्जी की खेती में भी नए प्रयोग कर रहे हैं। छैतल पंचायत के किसान अब्दुल राजीक ने मेहनत और बेहतर प्रबंधन के दम पर चार बीघा जमीन में खीरे की … Read more

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

इरफान/पोठिया प्रखंड अंतर्गत कस्बा कलियागंज पंचायत के सैठाबाड़ी स्थित बैदिक आश्रम गांधी पुस्तकालय के प्रांगण में गुरुवार, 1 अक्टूबर को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्वच्छता कर्मियों द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं कर्मियों ने श्रमदान करते हुए पुस्तकालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। कार्यक्रम … Read more

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में मारी टक्कर,एक की मौत,एक घायल

बहादुरगंज/निसार अहमद गुरुवार की दोपहर एनएच-327 ई स्थित आजाद चौक पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बुलेट बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक का इलाज पूर्णिया के अस्पताल … Read more

किशनगंज मंडल कारा के बंदी की भागलपुर में इलाज के दौरान मौत

7 जुलाई से हत्या के मामले में बंद था कैदी किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज मंडल कारा के एक बंदी की गुरुवार को भागलपुर स्थित जेएलएमसीएच (जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बंदी की पहचान किशनगंज जिले के विशनपुर निवासी मोहम्मद इस्लाम के पुत्र अनवर हुसैन के रूप में हुई … Read more

सितंबर का राशन नहीं मिलने से 34 डीलर परेशान, डीएम और विधायक से जल्द अनाज उपलब्ध कराने की मांग

किशनगंज/ पोठिया/राज कुमार प्रखंड क्षेत्र में सितंबर माह का सरकारी खाद्यान्न नहीं मिलने से जन वितरण प्रणाली के 34 डीलरों की परेशानी बढ़ गई है। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के कई डीलर छत्तरगाछ ग्राम कचहरी परिसर में एकत्रित हुए और जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं किशनगंज विधायक कमरुल होदा से शेष डीलरों को जल्द खाद्यान्न … Read more