न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार:प्रखंड स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

उज्जवल प्ले स्कूल की छात्राओं ने मारी बाजी

मनसाही /कटिहार -प्रखंड संसाधन केंद्र मनसाही में प्रखंड स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड के सभी सातों संकुल के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय से चयनित छात्र एवं छात्राओं ने चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लिया।

इस मौके पर लेखापाल अरुण कुमार ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कटिहार के निर्देशानुसार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर सभी विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता कराया गया,इनके बाद चयनित छात्र एवं छात्राएं संकुल स्तर के प्रतियोगिता में भाग लिए वहां से जो छात्र – छात्राएं चयनित हुए उसे प्रखंड स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला।

प्रखंड स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता में वर्ग एक से वर्ग पांच के प्राथमिक एवं निजी विद्यालय में उज्जवल प्ले स्कूल के वर्ग पांच की छात्रा प्रीति हंसदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। द्वितीय स्थान प्राथमिक विद्यालय करसल के वर्ग पांच की छात्रा सुमैया खातून एवं तृतीय स्थान में प्राथमिक विद्यालय बीच चित्तौड़िया के वर्ग पांच के छात्र प्रियांशु कुमार ने अपना स्थान पक्का किया।

वहीं वर्ग छः से आठ के मध्य विद्यालय एवं निजी विद्यालय के छात्र – छात्राओं में उज्जवल प्ले स्कूल मनसाही के वर्ग आठ की छात्रा बेनजीर खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। वहीं आदर्श मध्य विद्यालय रानी पतरा सिंधिया की वर्ग सात की छात्रा तनु कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किए। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिप्रसाद के वर्ग छः की छात्रा स्नेहा कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किए।

वहीं वर्ग एक से पांच में प्रीति हंसदा एवं छः से आठ में बेनजीर खातून को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह दोनों छात्राएं जिला स्तर के चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर कार्यपालक सहायक अंशु कुमार,आईटीसी समन्वयक मो. नौशाद,रहमान आदि उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment