न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

357 बोतल कोडिन कफ सिरप और 13,720 नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

कटिहार- नगर थाना पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पटेल चौक स्थित शिव शक्ति फार्मा के पास छापेमारी कर 357 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप और नशीली दवा नाइट्राजेपाम की 13,720 टैबलेट बरामद की है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद … Read more

कुरसेला बल्थी महेशपुर तटबंध पहुंचे डीएम,ग्रामीणों से की बातचीत बिचौलियों से सतर्क रहने की अपील

कुरसेला/कटिहार-जिला के कुरसेला प्रखंड क्षेत्र में गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के बीच कटिहार जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में कटिहार के जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ कुरसेला प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ प्रभावित … Read more

किसानों को मिला वैज्ञानिक एवं वैदिक उन्नत खेती के टिप्स,कीट-व्याधि नियंत्रण से लेकर प्राकृतिक खेती तक की दी जानकारी

कटिहार–धान की खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और उत्पादनपरक बनाने के लिए किसानों को वैज्ञानिक तकनीक के साथ वैदिक एवं पारंपरिक कृषि ज्ञान से भी जोड़ा जा रहा है। इसको लेकर संयुक्त कृषि भवन के सभागार में शनिवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण कटिहार के तत्वावधान में धान की उन्नत खेती एवं कीट-व्याधि नियंत्रण” विषय … Read more

डीएस कॉलेज ओपी का हुआ शुभारंभ,पुलिस अधीक्षक ने कहा ..क्षेत्र में मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था

एसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, आमजन को त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने पर जोर कटिहार- नगर थाना क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में डीएस कॉलेज ओपी का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने विधिवत रूप से ओपी का उद्घाटन किया। ओपी की स्थापना से आसपास के क्षेत्र … Read more

जयमाला शिक्षा निकेतन में शिक्षकों का सम्मान,निदेशक ने बताया शिक्षक को विद्यालय की असली पहचान

कटिहार- शिक्षक दिवस के अवसर पर जयमाला शिक्षा निकेतन में शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील कुमार सुमन ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया तथा विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त … Read more

कुरसेला में बाढ़ की स्थिति का डीएम ने लिया जायजा,प्रभावित लोगों के बीच पॉलीथिन शीट का वितरण

कटिहार -जिले में गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने रविवार को कुरसेला प्रखंड क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन निरीक्षण कर … Read more

कटिहार:बाढ़ के पानी में स्नान करने के दौरान डूबने से बालक की मौत

अमदाबाद /कटिहार – अमदाबाद थाना क्षेत्र के बैदा ग्राम पंचायत के हाल बैदा गांव में रविवार को नदी के फैले पानी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बालक की पहचान हाल बैदा गांव निवासी रकीमुद्दीन के पुत्र अख्तार … Read more

KatiharNews:युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या,खेत में मिला शव

समेली/कटिहार – समेली प्रखण्ड के मुरादपुर पंचायत अंतर्गत कुर्सेला थाना क्षेत्र के मोरसंडा दीरा चांदपुर नहर के समीप शनिवार की रात एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। रविवार की सुबह खेत में खून से लथपथ शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान राजेन्द्र पार्क … Read more

जगदेव बाबू के शहादत दिवस पर शोषित-वंचितों के हक की आवाज बुलंद,फारबिसगंज में लव-कुश कल्याण परिषद ने आयोजित किया श्रद्धांजलि समारोह

फारबिसगंज/अरुण कुमार लव-कुश कल्याण परिषद के तत्वावधान में शनिवार को सुभाष चौक स्थित होटल मोर्या प्राइड में अमर शहीद जगदेव बाबू का शहादत दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लव-कुश मंच के जिला अध्यक्ष किशोर राय एवं सचिव चंदेश्वरी मेहता ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। … Read more

शिकायत पर वार्ड 28 पहुंचे नप अध्यक्ष, नाला निर्माण का लिया जायजा

किशनगंज:वार्ड नंबर 28 में नाला निर्माण की शिकायत पर नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।इस दौरान स्थानीय लोगों ने जलनिकासी समेत नाला निर्माण से जुड़ी समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया। लोगों ने बताया कि नाला नहीं होने से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है और उन्हें परेशानी का सामना … Read more