न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कुरसेला बल्थी महेशपुर तटबंध पहुंचे डीएम,ग्रामीणों से की बातचीत बिचौलियों से सतर्क रहने की अपील

कुरसेला/कटिहार-जिला के कुरसेला प्रखंड क्षेत्र में गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के बीच कटिहार जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में कटिहार के जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ कुरसेला प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ प्रभावित इलाकों और तटबंधों का निरीक्षण किया।

डीएम आशुतोष द्विवेदी बल्थी महेशपुर तटबंध पर पहुंचे और तटबंध की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तटबंध पर जुट-पटसन से संबंधित कार्य कर रहे महिला-पुरुषों से रुककर बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।


वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्थानीय पंचायत के मुखिया, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से भी बातचीत की। उन्होंने गंगा और कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।


जिला पदाधिकारी ने आम लोगों से बिचौलियों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि सरकारी राहत एवं सहायता का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर लोग सीधे प्रशासन को इसकी सूचना दें।डीएम के दौरे के दौरान प्रशासनिक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान बरारी विधायक विजय सिंह, एडीएम विनोद कुमार, उप विकास आयुक्त नेहा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार, एडीएम आपदा फिरोज अख्तर, जिला परिषद सदस्य उमा यादव, मुखिया प्रतिनिधि शंकर चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा, अंचलाधिकारी अनुपम सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment