किशनगंज:वार्ड नंबर 28 में नाला निर्माण की शिकायत पर नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने जलनिकासी समेत नाला निर्माण से जुड़ी समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया।
लोगों ने बताया कि नाला नहीं होने से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अध्यक्ष ने मौके पर स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित समस्या के समाधान को लेकर आवश्यक पहल का भरोसा दिया।
उन्होंने कहा कि वार्ड में नाला निर्माण जल्द कराया जाएगा, ताकि लोगों को जलनिकासी की समस्या से राहत मिल सके।