किशनगंज /संवादाता
अभियोजन पदाधिकारी को पांच पांच लक्ष्य रखकर केस का निष्पादन का निर्देश दिया गया था।
आज जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में जिला अभियोजन एवम् जिला स्तरीय इमपावर्ड कमिटी की बैठक उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्पन्न हुई।बैठक में डीएम के अतिरिक्त एसपी कुमार आशीष एवं सभी अभियोजन पदाधिकारी,डीपीओ, पीपी तथा वीसी के माध्यम से सभी,अंचल पुलिस निरीक्षक ,सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।
बैठक में न्यायालय में वादों के अभियोजन के क्रम में आ रही समस्याओं,उत्पाद केस के अभियोजन, गवाहों के उपस्थापन ,चार्जशीट ,लंबित मामलों के निष्पादन,अभियोजन पदाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों के बीच सामंजस्य,प्रत्येक वाद में राज्य के तरफ से पैरवी,विभिन्न प्रतिवेदन में अंकित धाराओं में स्पष्टता लाने, होस्टाइल गवाह पर मुख्य रूप से समीक्षा हुई।जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि प्रायः सभी न्यायालय में कोविड के कारण न्यायालय कार्य पूर्व से सुचारू रूप से नही चलने,परन्तु अब प्रारम्भ होने की सूचना दी गई।
जिला पदाधिकारी ने सभी लोक अभियोजक,विशेष अभियोजक के कार्यों और उनके स्तर पर लंबित रहने का कारणों पर समीक्षा कर निर्देशित किया कि सभी संबद्ध पदाधिकारी समन्वय से कार्य कर कांडो के निष्पादन में रुचि लेकर कार्य करें।अधिकतम दोषसिद्धि कराना लक्ष्य हो,जघन्य अपराधों यथा यौन उत्पीड़न,बलात्कार,लैंगिक अपराध,जुवेनायिल,मानव व्यापार, एससी एसटी के मामले उच्च प्रथमिकता के साथ निष्पादन कराएं। जिलाधिकारी ने उत्पाद वादों के निष्पादन की समीक्षा में असंतोष प्रकट करते हुए निर्देश दिया कि विशेष लोक अभियोजक,उत्पाद रुचि लेकर उत्पाद के मामलो मे दोषसिद्धि की दर बढ़ाए।वर्तमान में दोषसिद्धि की दर बहुत ही कम है,जो चिंताजनक है।सभी एस एच ओ को उत्पाद के मामले को गंभीरता से लेकर अभियोजन कार्य में प्रगति लाने और उत्पाद अधीक्षक को कार्य संस्कृति में सुधार लाने का सख़्त निर्देश दिया गया।
डीएम ने समीक्षा बैठक में सभी अभियोजकों को, वैसे केस जो आदेश फलक पर या अंतिम चरण में हो, वैसे 5-5 केस को चिन्हित करते हुए प्रस्तुत करने का निर्देश दिया ताकि वैसे मामलो में जिला जज से विमर्श कर उनका त्वरित निष्पादन करवाया जा सके।इस प्रकार सभी अभियोजन पदाधिकारी को पांच पांच लक्ष्य रखकर केस का निष्पादन का निर्देश दिया गया था।
थाना स्तर से आ रही समस्याओं पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्ताओ को आवश्यक प्रतिवेदन ससमय अभियोजन पदाधिकारी को देने,एससी एसटी अत्याचार के मामलो मे घटना का स्पष्ट उल्लेख कर संबंधित धाराओं में कांड दर्ज करने ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रति केस डायरी में निश्चित रूप से संलग्न करने तथा आवश्यकता अनुसार संबंधित एपीओ से समन्वय कर कांड के निष्पादन का निर्देश दिया।उत्पाद के मामलो मे शराब जब्ती, गिरफ्तारी सूचना,वाहन जब्ती के साथ प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
डीएम ने सरकारी सेवक जो गवाह हो, के पक्षद्रोही होने के स्थिति में संबंधित विभाग को तुरंत सूचना देकर कार्रवाई करवाने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी ने सभी अभियोजन पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि जो केस में समर्पण या जमानत हो जाता है,की सूचना संबंधित थाना को भी दें।उक्त बैठक में डीएम के अतिरिक्त एसपी ,एसडीएम,उत्पाद अधीक्षक,सभी लोक अभियोजक,विशेष अभियोजक,सभी सहायक अभियोजन पदाधिकारी ,उत्पाद व पुलिस के अभियोजन शाखा के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, 21 आरओबी के भू-अर्जन की मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने की समीक्षा21 आरओबी के लिए भू-अर्जन में तेजी के निर्देश चार जिलों की रेलवे परियोजनाओं की राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने की समीक्षा, एक सप्ताह में धारा 20(ए) की कार्रवाई … Read more
- अररिया:मांस फैक्ट्री के विरोध पर विक्रेताओं ने जताई आपत्ति,राजनीति करने का लगाया आरोपविक्रेता संघ ने लगाया राजनीति करने का आरोप, रोजगार के मुद्दे पर विधायक से सवाल फारबिसगंज/अरुण कुमार रेनू गांव सिमराहा स्थित सिरसिया में संचालित मांस फैक्ट्री के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन के बाद फैक्ट्री … Read more
- राजद नेता का निधन,नेताओं ने जताया शोककटिहार – राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष सह नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रह चुके लाल बहादुर यादव का निधन से शहर में शोक की लहर है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे … Read more
- विशेष वाहन जांच ड्यूटी से 22 पुलिसकर्मी गायब,एसपी ने वेतन रोका03 पुलिस पदाधिकारी समेत 22 कर्मी थे प्रतिनियुक्तऔचक निरीक्षण में ड्यूटी से मिले अनुपस्थित कटिहार- शहरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चल रही विशेष वाहन जांच ड्यूटी से 22 … Read more
- कटिहार आयोजना क्षेत्र के जीआईएस आधारित मास्टर प्लान कार्य की प्रगति की समीक्षाकटिहार – नगर निगम कटिहार में निगमायुक्त संतोष कुमार के कार्यालय कक्ष में कटिहार आयोजना क्षेत्र के लिए तैयार किए जा रहे जीआईएस आधारित मास्टर प्लान के कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक … Read more
- निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शनराष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कटिहार -बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला समाहरणालय के समीप धरना स्थल पर निर्वाचन आयोग की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली एवं मुख्य चुनाव आयुक्त … Read more
- पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लाल बहादुर यादव को नगर निगम कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलिकटिहार – कटिहार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर यादव का सोमवार को सामायिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर निगम परिवार एवं शहरवासियों में शोक की लहर है।दिवंगत श्री … Read more
- एनसीडी सेवा का लाभ लेने स्वास्थ्य संस्थान से अवश्य संपर्क करें-जिला स्वास्थ्य समिति30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील कटिहार–राज्यस्तर से प्राप्त दिशा – निर्देशों के आलोक में जिले में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम एवं समय पर पहचान के … Read more
- सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीय स्तर पर लागू करने को लेकर कार्यशाला आयोजितकटिहार-जिले में सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीय आवश्यकताओं और जमीनी परिस्थितियों के अनुसार विभिन्न सूचकांकों में गुणात्मक सुधार लाने के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।उपविकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित … Read more
- नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप,जांच में जुटी पुलिसनौकरी का झांसा देकर युवती को मकान में ले जाने का आरोप सीसीटीवी और फॉरेंसिक साक्ष्यों से जांच महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस जुटा रही घटना से … Read more
- कोचाधामन में दिव्यांगता जांच शिविर, 109 आवेदकों की हुई शारीरिक जांचसंवाददाता/ किशनगंज जिलाधिकारी नवीन कुमार के मार्गदर्शन में सोमवार को कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त समन्वय से … Read more
- आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था सुधारने को डीएम ने दिए सख्त निर्देशएक सप्ताह में शौचालय, पेयजल व बिजली की सुविधा पूरी करने का निर्देश किशनगंज:जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समेकित बाल विकास सेवाओं के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना और … Read more
- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कृषि विभाग परिसर में चला सफाई अभियानकिशनगंज/विजय कुमार साह सोमवार को SBI RSETI किशनगंज के तत्वावधान में कृषि विभाग, किशनगंज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ … Read more
- 19 वर्षों से सेवा दे रहे तीन शिक्षकों समेत छह का एक साथ स्थानांतरणझुनकी मुसहरा में विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए शिक्षक व छात्र, लंबे समय तक विद्यालय में दी सेवाओं को किया याद। टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के झुनकी मुसहरा स्थित मध्य विद्यालय फाराबाड़ी … Read more
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किशनगंज में कांग्रेस का हल्ला बोल,इस्तीफे की मांग को लेकर दिया धरनाकिशनगंज शहर के अंबेडकर टाउन हॉल के समीप सोमवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया … Read more
- किशनगंज में बजाज की दो नई बाइक्स की धमाकेदार एंट्री: विधायक और नप अध्यक्ष ने किया पल्सर N160 SS और N160 S का ग्रैंड लॉन्चसंवाददाता:राहुल कुमार किशनगंज शहर के पश्चिम पाली स्थित बजाज शोरूम में सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बजाज कंपनी की दो नई और आधुनिक बाइक्स पल्सर N160 SS और पल्सर N160 S की … Read more