दिघलबैंक थानाध्यक्ष निलंबित,एसपी के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी ने तत्काल थानाध्यक्ष पद का कमान सम्भाला
किशनगंज/रणविजय
कर्तव्य के प्रति हमेशा वफादार और निष्ठा रखने वाले किशनगंज एसपी कुमार आशीष स्वभाव से जितने नरम हैं दरअसल उतने ही सख्त भी।आमजनता में पुलिसिंग को पीपुल्स फ्रेंडली बनाने के लिए जितने भी कार्य इनके द्वारा किये गये हैं शायद ही पहले कभी किया गया हो।आमजनता के दिल में पुलिस के प्रति वफादारी ईमानदारी,निष्पक्षता एवम् न्यायप्रिय छवि बनी रहे, इसके लिए एसपी कुमार आशीष,किशनगंज जिले में अपने पदस्थापना के समय से ही सतत प्रयासरत नज़र आ रहे हैं।और यही कारण है कि कर्तव्य के प्रति जरा सी लापरवाही करने वाले पुलिस पदाधिकारियों के प्रति वे काफी सख्त नज़र आने लगते हैं जिसका ताज़ा परिणाम दिघलबैंक थानाध्यक्ष पु0अ0नि0 चितरंजन प्रसाद यादव का निलंबन प्रक्रिया है,जहाँ कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी कुमार आशीष ने जांचोपरांत बीते गुरुवार के दिन तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित करते हुए ना सिर्फ लाइन हाज़िर होने का आदेश दिया है बल्कि उनके विरुद्ध कर्तव्यहीनता के आरोप में विभागीय कार्रवाई चलाने का भी निर्देश दिये जाने की बात प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताई गई है।
उधर एसपी के निर्देश पर ही गुरुवार की देर सन्ध्या दिघलबैंक थाने का कमान तत्काल प्रभाव से प्रशिक्षु डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी ने सम्भाल लिया है।
उधर इस निलंबन की घटनाक्रम के बाद जिला पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों के संभावित तबादले को लेकर अटकलों का बाजार भी गरम है। सूत्रों की मानें तो बहुत जल्द जिले के कई थानाध्यक्ष इधर से उधर किये जाएंगे,जिसकी चर्चाएं दबी जुबान से होने लगी है।खासकर जिन थानाध्यक्षों का एक ही थाने में दो वर्षों का कार्यकाल पूर्ण हो चूका है वैसे थानाध्यक्षों का तबादला होना तय माना जा रहा है।साथ ही सहायक अवर निरीक्षकों तथा कनीय अवर निरीक्षकों के तबादलों को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही है।गौरतलब हो कि इसी वर्ष 17 मार्च 2021 को जिले में व्यापक स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया था,जिनमें पांच पुलिस निरीक्षक,19 पुलिस अवर निरीक्षक और 19 सहायक अवर निरीक्षक शामील थें। 17 मार्च को हुए तबादलों में विशेषकर क्रमशः किशनगंज एवम् ठाकुरगंज पुलिस अंचल निरीक्षकों के तबादले के साथ ही साथ दिघलबैंक,गलगलिया, टेढ़ागाछ,कोढोबाड़ी, बीबीगंज पाठामारी, पहाड़कट्टा थानाध्यक्षों का तबादला भी शामील था। खैर,एकबार पुनः तबादलों को लेकर अटकलों का बाजार गरम है जहाँ इन्तजार इस बात की है कि क्या वाकई में इन तबादलों से जुड़े अटकलों के पीछे भी कोई सच्चाई है या फिर अटकलें हवा हवाई है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराममुरलीधर झा/बहादुरगंज बहादुरगंज प्रखंड के समेसर पंचायत अंतर्गत तकिया वार्ड संख्या-09 से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सड़क हादसे में महादेव गणेश के पुत्र टिंकू गणेश की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों सहित पूरे इलाके में … Read more
- घायल अवस्था में सड़क किनारे से वृद्ध बरामद,अस्पताल में करवाया गया भर्तीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत छत्तरगाछ पंचायत के गेरामारी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले। वृद्ध को घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। … Read more
- अवैध बालू लदा डीसीएम ट्रक जब्त, चालक फरारसंवाददाता/किशनगंज जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन विभाग ने बालू लदे एक डीसीएम ट्रक को जब्त किया है। जब्त वाहन पर करीब 500 सीएफटी बालू लदा हुआ था। जांच के दौरान बालू परिवहन … Read more
- भोजपुरी फिल्म स्टार रामकुमार भगत को मिला ‘भिखारी ठाकुर स्मृति सम्मान’माला, अंगवस्त्र और धार्मिक पुस्तकें भेंटकर किया गया सम्मानित, भोजपुरी सिनेमा और समाजसेवा में योगदान की हुई सराहना फारबिसगंज/अरुण कुमार भोजपुरी भाषा, लोकसंस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने की कड़ी में … Read more
- शादी में दुल्हन की नुमाइश और बारात पर भड़के AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमानशादी में दुल्हन की नुमाइश, मुंह दिखाई और वलीमा में उपहार लेने की प्रथा पर उठाए सवाल; बोले- टोपी की तादाद बढ़ी, लेकिन बेटियों के सिर से दुपट्टा सरक गया शरीयत, समान नागरिक संहिता और मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर … Read more
- लोहे की रॉड से युवती के सिर पर किया जानलेवा हमला, पिता के साथ भी मारपीटबाल पकड़कर जमीन पर पटका, सिर पर वार से फटा सिर; गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती, पिता ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी संवाददाता/किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के मोतीबाग इलाके में आपसी विवाद के दौरान एक 21 वर्षीय … Read more
- भवन निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में बड़ी चोरी, लैपटॉप सहित सरकारी दस्तावेज और जरूरी सामान गायबपारिवारिक फोटो, विभागीय डेटा और महत्वपूर्ण पत्राचार भी थे लैपटॉप में सुरक्षित; तीन पेन ड्राइव, आठ हजार रुपये नकद और गैस सिलेंडर भी ले उड़े चोर संवाददाता/किशनगंज शहर में चोरों का आतंक अब सरकारी कार्यालयों तक पहुंच गया है। भवन … Read more
- KatiharNews:रौतारा पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 615 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार60 लाख रुपये की स्मैक बरामद, तस्करी में इस्तेमाल क्रेटा कार और एमटी बाइक जब्त; एसपी के निर्देश पर पुलिस-डीआईयू की संयुक्त कार्रवाई कटिहार:जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रौतारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी … Read more
- चातुर्मास में चौथा मासखमण अभिनंदन समारोहकटिहार में देव गुरु धर्म की कृपा बरसी है- मुनि प्रशांत कटिहार – मुनिश्री प्रशांत कुमार एवं मुनिश्री कुमुद कुमार के सान्निध्य में कटिहार चातुर्मास का चौथा मासखमण तप अभिनंदन आयोजित हुआ। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रशांत … Read more
- करंट लगने से एक युवक की मौत,बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोशपहले भी कई मवेशियों की जा चुकी है जान, तार हटाने की जनप्रतिनिधियों की मांग को विभाग ने किया अनसुना फलका/ कटिहार – थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत के टेरियापार गांव में 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार टूटकर गिरने … Read more
- हसनगंज में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत,11,181 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्यहसनगंज /कटिहार – हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। अभियान के तहत घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की … Read more
- एनएच-31 पर हादसे में बाइक सवार पंच की मौत,परिजनों में पसरा मातमपोठिया थाना क्षेत्र के खोटा पेट्रोल पंप के पास हादसा कुरसेला /कटिहार – एनएच 31 पर पोठिया थाना क्षेत्र के खोटा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्राम कचहरी पंच की … Read more
- जिलाधिकारी ने अपने दोनों बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआतपहले अपने बच्चों को, फिर जिले के हर बच्चे को – जिलाधिकारी ने दिया मिसाल कटिहार – सदर अस्पताल परिसर में आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ एक बेहद प्रेरक और भावुक क्षण के साथ हुआ। जिला पदाधिकारी आशुतोष … Read more
- तीन दुकानों का ताला काटकर चोरी,जांच में जुटी पुलिसमोबाइल समेत नकदी लेकर फरार हुए चोर हसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के नया हाट कालसर में शनिवार की रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दो किराना दुकानों और एक … Read more
- जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष का निधन,नेताओं ने जताया शोकमनसाही /कटिहार – मनसाही जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश मंडल(64) के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर सुनते हैं राजनीतिक दल के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके घर पहुंच कर परिजनों को … Read more
- संकल्प संध्या के तहत चल रहे रेमेडियल क्लासेस का जिलाधिकारी ने हरिशंकर नायक उच्चतर विद्यालय में किया निरीक्षणकमजोर नहीं, बस थोड़ा और अभ्यास चाहिए – हर बच्चा आगे बढ़ेगा – जिलाधिकारी कटिहार-जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदीने संकल्प संध्या के तहत संचालित रेमेडियल क्लासेस का हरिशंकर नायक उच्चतर विद्यालय में औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संध्या कालीन … Read more
- कुरसेला में 13,345 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराककुरसेला /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में रविवार से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल ने नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 22 से … Read more