दिल्ली :मंगलवार को कोरोना पर कांग्रेस का श्वेत पत्र जारी कर राहुल ने सरकार को 4 सुझाव दिए है। राहुल गांधी ने कहा कोरो ना से जारी लड़ाई में सरकार अभी तक फेल रही है ।उन्होने कहा कि मजाक उड़ाने की बजाए मोदी तीसरी वेव पर ध्यान दें। दरअसल उनका इशारा पूर्व प्रधानमंत्री के उस पत्र की तरफ था जिसमें उन्होंने मोदी को कुछ सुझाव दिए थे। लेकिन सरकार ने उन्हें मानने की बजाए अपने एक मंत्री को मनमोहन सिंह पर हमले का जिम्मा सौंप दिया। राहुल का कहना था कि उन्होंने भी सरकार को कई सुझाव दिए थे पर सरकार ने उनका भी मजाक बनाया। अलबत्ता जब हालात खराब हुए तो उन्हें मान भी लिया। राहुल का कहना था कि सरकार को ये रवैया छोड़ना होगा।
राहुल ने कहा कि तीसरी लहर सिर पर खड़ी है। वायरस तेजी के साथ खुद को बदल रहा है। सरकार को चाहिए कि वो 100 फीसदी लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था करे। आबादी के एक हिस्से को वैक्सीन लगाने से बात नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में सरकार पूरी तरह से नाकाम रही। कांग्रेस नेता ने नसीहत देते हुए कहा कि सरकार गलतियों से सबक ले तीसरी लहर का सामना करें।
उन्होंने कहा कि तीसरी वेव की तैयारी के लिए शहरों से लेकर गांवों तक ऑक्सिजन, बेड दवा, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना होगा। जब तीसरी वेव आए तो शहर से लेकर गांव तक तैयारी मुकम्मल होनी चाहिए। दूसरी लहर की तरह लोग सड़कों पर भागते न दिखें। ऐसा हुआ तो हालात बहुत ज्यादा भयावह हो जाएंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना बायोलॉजिकल बीमारी नहीं। कोरोना इकोनॉमिक-सोशल बीमारी है। फिलहाल कमजोर लोगों को आर्थिक सहायता देने की जरूरत है। सरकार गरीबों के पास डायरेक्ट पैसा पहुंचाएं। उनका कहना था कि कांग्रेस ने एक स्कीम इसके लिए दी है। सरकार चाहे तो उसका नाम बदलकर लागू कर सकती है।
राहुल गांधी ने कहा कि कोविड कंपनसेशन फंड बनना चाहिए। जिन परिवारों में मुखिया की मौत हुई है उन्हें कोविड फंड से सहायता दी जाए। सरकार को ओपन माइंड से काम करना होगा। बीजेपी गैर बीजेपी करने से हालात और ज्यादा खराब होंगे। उनका कहना था कि सरकार इतने बड़े संकट में भी बीजेपी गैर बीजेपी की लड़ाई लड़ रही है। उनका कहना था कि देश यहां के लोगों का है। ये न तो कांग्रेस का है और न ही बीजेपी का। सरकार को लोगों की परेशानी दूर करने के लिए हर मुमकिन कदम उठाना चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा इस श्वेत पत्र का लक्ष्य किसी पर ऊँगली उठाना नहीं है, इसका लक्ष्य ये नहीं है कि सरकार ने कुछ गलत किया; हम गलती की तरफ इशारा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हम जानते हैं कि आने वाले समय में इन गलतियों को ठीक करना करना होगा ।इस वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहे ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज :100 ग्राम स्मैक बरामद,दो गिरफ्तारसंवाददाता/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पोठिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल एवं 100 ग्राम स्मैक … Read more
- जमुई:छात्रा से छेड़खानी मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्तीजमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी और कथित दरिंदगी के मामले में पुलिस ने प्रतापपुर के दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भरत राम के पुत्र छोटू रवानी और रंजीत राम के पुत्र सौरभ कुमार … Read more
- नदी पार कर खेत जाने के दौरान बरंडी नदी में डूबा युवक,तलाश जारीफलका/कटिहार -फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित बड़कीबाड़ी गांव के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। बरंडी नदी के गडैया घाट पर नदी पार कर खेत देखने जाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब कर लापता … Read more
- पिंडदान, पितरों की तृप्ति व मोक्ष की कामना को ले तर्पण हेतु मनिहारी गंगातट पर भी उमडने लगी है भीड़गयाजी में पितृपक्ष का पिंडदान, पितरों की तृप्ति और मोक्ष की कामना का पर्व फल्गु तट से विष्णुपद तक आस्था का संगम, गयासुर की पौराणिक कथा और भगवान विष्णु के चरणचिह्न से जुड़ी है प्राचीन परंपरा मनिहारी /कटिहार -पितृपक्ष … Read more
- पंकज कुमार राय बने रालोजपा के कटिहार जिलाध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाईसंगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प कटिहार – राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रालोजपा की बिहार प्रदेश इकाई ने कटिहार के लिए पंकज कुमार राय को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी की … Read more
- नया टोला बथना में बिहुला विषहरी पूजा का आयोजनमनसाही/कटिहार -हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या नौ नया टोला बथना में बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर छब्बू रजक … Read more
- मनिहारी थाना के पांच एएसआई को मिली एसआई पद पर पदोन्नतिसादे समारोह में बैच लगाकर किया गया सम्मानितथानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद मनिहारी /कटिहार -पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में मनिहारी थाना में पदस्थापित पांच एएसआई को एसआई पद पर पदोन्नति दी गई। मनिहारी थाना परिसर … Read more
- कोढ़ा में 302 लीटर विदेशी शराब बरामद,एक गिरफ्तारबसगढ़ा स्कूल के पास जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के बीच छिपाकर रखी गई थी शराब कोढा /कटिहार-कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 302 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक … Read more
- बघार पंचायत में पीएम आवास योजना की सूची पर उठे सवाल,सर्वे में 823 पात्र, अंतिम सूची में 367 नाम आने से वंचित लोगों में नाराजगीमनिहारी – प्रखंड की बघार पंचायत में रविवार को आयोजित विशेष ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची को लेकर लोगों ने नाराजगी जतायी। ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों ने पूर्व में कराये गये … Read more
- कटिहार:दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौतपरवल के खेत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिसहत्या की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान … Read more
- लंबित कार्यो को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करे :पुलिस अधीक्षकअपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग ने की समीक्षानोडल पदाधिकारी कटिहार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कटिहार – समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में जयंत कांत पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग बिहार … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा,ग्राम सभा का हुआ आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के पंचायत भवन साहेबनगर में ग्राम सभा आयोजन कर पंचायत के विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मरजीना खातून ने किया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल … Read more
- बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन,वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्रीमनिहारी /कटिहार -मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने के बावजूद प्रभावित परिवारों की परेशानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसी को देखते हुए मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ … Read more
- सोनैली-पूर्णिया मुख्य सड़क बना दुर्घटना का हॉट स्पॉट,सड़क जर्जर होने से रोज हो रहे हादसेकदवा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के सोनैली-पूर्णिया पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग सोनैली से दोखरा चौक तक जर्जर हो जाने से दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और जर्जर होने से दुर्घटनाओं का हाॅट-स्पाॅट बनने लगा है। … Read more
- शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें – डीडीसी57 एम्बुलेंस से प्रतिदिन 300 कॉल का दिया निर्देश कटिहार– स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य, … Read more