न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर,सड़क निर्माण का रास्ता साफ

हसनगंज /कटिहार – थाना क्षेत्र के महनौर मौजा अंतर्गत कवैया में शुक्रवार को सड़क की भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में रही सड़क की जमीन को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया।

अतिक्रमणकारियों को पूर्व में कई बार जमीन खाली करने को कहा गया और नोटिस भी दिया गया था। इसके वाबजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर अंचल अधिकारी ल,मैजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। इस संदर्भ में अंचल पदाधिकारी कृष्ण मोहन कुमार ने बताया कि महनौर मौजा अंतर्गत कवैया मे खेसरा संख्या–115 की करीब 92 डिसमिल सड़क की भूमि पर कई लोगों द्वारा लंबे समय से अतिक्रमण कर लिया गया था।

जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए संबंधित लोगों से कई बार स्वयं अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया गया,लेकिन किसी ने इस दिशा में पहल नहीं की।इसके बाद विधिवत अतिक्रमण वाद चलाया गया और सभी संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त समय एवं अवसर दिया गया इसके वाबजूद जमीन खाली नहीं की गई। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई।

जिला प्रशासन और हसनगंज थाना से पुलिस बल उपलब्ध कराया गया। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर सड़क की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उन्होंने बताया कि सड़क की भूमि पर अतिक्रमण रहने के कारण सड़क निर्माण कार्य बाधित था। अब अतिक्रमण हट जाने से सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Share this news

Leave a Comment