कोढा /कटिहार – प्रखंड के रौतारा थाना क्षेत्र में मध्य निषेध अधिनियम के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत रौतारा पुलिस ने अलग-अलग गांवों के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों में गोविंदपुर गांव निवासी चुन्नु उरांव तथा धर्मेंद्र उरांव शामिल हैं।
वहीं चंदवा गांव निवासी विवेक कुमार सिंहतथा शंकर राम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।चारों आरोपी रौतारा थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
मामले में रौतारा थाना प्रभारी मनु कुमार ओझा ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि शराब सेवन एवं शराब से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।