डंडखोरा/कटिहार–डंडखोरा पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह ने बताया है कि गश्ती में गये एसआई रीतेश कुमार के नेतृत्व में एक युवक को हिरासत में लेकर थाना लाई।
ब्रेथ एनालाइजर एवं चिकित्सीय जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर थाना में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि युवक की पहचान बिनोद ठाकुर (30) पिता- राजकुमार ठाकुर,साकिन- कंधरपेली के रुप में हुई है।