न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जी. कृष्णैया हत्याकांड: आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई रद्द, सुप्रीम कोर्ट का एक महीने में सरेंडर करने का आदेश

बिहार सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने ठहराया गलत, 2023 में जेल से मिली थी रिहाई; फैसले से प्रदेश की सियासत में मचेगी हलचल

बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया हत्याकांड में पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने उनकी समयपूर्व रिहाई के आदेश को रद्द करते हुए एक महीने के भीतर दोबारा जेल में सरेंडर करने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि वर्ष 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन को दोषी ठहराया गया था। वह इस हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। हालांकि, वर्ष 2023 में बिहार सरकार ने जेल नियमावली में बदलाव किया, जिसके बाद उन्हें समय से पहले रिहा कर दिया गया था।

इस रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने बिहार सरकार के नियमों में किए गए बदलाव और उसके आधार पर दी गई रिहाई को अनुचित करार दिया। अदालत ने टिप्पणी की कि नियमों में बदलाव के पीछे कोई उचित और तर्कसंगत सार्वजनिक उद्देश्य नहीं था।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि न्यायिक प्रक्रिया में केवल दोषी के अधिकारों को ही नहीं, बल्कि पीड़ित और उसके परिवार के अधिकारों को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब आनंद मोहन को एक महीने के भीतर जेल में सरेंडर करना होगा। अदालत के इस आदेश से बिहार की राजनीति में नई बहस छिड़ने और राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है।

Share this news

Leave a Comment