न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज: चोरों ने में बड़ी चोरी की वारदात को दिया अंजाम, दुबई में रह रहे दंपति के सूने घर से सोना-चांदी और 1.13 लाख नकद चोरी

संवाददाता/किशनगंज

जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र के मालिनगांव पंचायत अंतर्गत बांसबारी गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। चोर अलमारी तोड़कर जेवर, नकद और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।

गौरतलब हो कि, यह चोरी नौशाद खान (पिता इंद्रिस खान) के घर में हुई है। नौशाद खान अपनी पत्नी के साथ दुबई में रहते हैं। उनके घर में इन दिनों बिजली वायरिंग का काम चल रहा था। रात में उनके साले मो० सोहेल खान (पिता सब्बीर खान) साकिन पौआखाली (मेला ग्राउंड) वहीं रहते थे।

लेकिन घटना वाली रात तबीयत खराब होने के कारण सोहेल खान अपने घर पौआखाली मेला ग्राउंड में ही रह गए। इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बना लिया।

जब बुधवार को स्थानीय लोगों ने घर में चोरी की सूचना सोहेल खान को दी। वे परिवार सहित मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी टूटी हुई है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पीड़ित के अनुसार चोरों ने लगभग 4 भरी सोना, लगभग 86 भरी चांदी, 1,13,500 नकद, और अलमारी में रखे कीमती कपड़े, घर में लगा LCD टीवी, बिजली वायरिंग का सामान और अन्य घरेलू सामग्री चुरा ली है।

इस मामले में मो० सोहेल खान ने थाना अध्यक्ष पौआखाली को मामले की जानकारी दे दी है साथ ही चोरी की गए सामान की बरामदगी और अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Share this news

Leave a Comment