मनसाही/कटिहार – कृषि कार्यालय मनसाही में रब्बी की खेती में किसानों के बीच बीज का वितरण किया जा रहा हैं। इस कड़ी में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायत के किसानों के बीच हाइब्रिड मक्का, सरसों,हरा मटर एवं मटर का बीज का वितरण किया जा रहा हैं ।
पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर किसानों के बीच बीज का वितरण किया जा रहा हैं,जो किसान पहले आएंगे उन्हें ही बीज दिया जा रहा हैं,रब्बी की खेती करने के लिए किसान अपने खेतों में हाइब्रिड मक्का, सरसों एवं हरा मटर का बीज की बुवाई कर सकते हैं,जिससे फसल की अच्छी पैदावार होगी।
इस अवसर पर कृषि समन्वयक विजय कुमार,मनीष कुमार किसान सलाहकार अनिल कुमार सिंह, शिवनाथ सिंह,धर्मवीर राय,मो. जमील,रंजीत कुमार,संतोष कुमार सिंह सहित किसान उपस्थित रहे ।