संवाददाता/किशनगंज
सदर थाना क्षेत्र के बलवा में शुक्रवार को 26 वर्षीय एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान बेलवा के खड़खड़ी निवासी रवि राय के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।जानकारी के अनुसार युवक रवि राय का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
पुलिस की मौजूदगी में परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। घटना को लेकर परिवार में शोक का माहौल था।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने में लगी थी। वहीं युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा।