न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नगर निगम में सफाई कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित,सुरक्षा एवं सम्मान पर दिया गया विशेष जोर

कटिहार – स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के अंतर्गत नगर निगम कटिहार की ओर से सफाई कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और गरिमा के प्रति जागरूक करना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सफाई कर्मियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण के उपयोग, सुरक्षित कार्य पद्धतियों तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही लैंगिक समानता एवं सामाजिक समावेशन के माध्यम से समान व्यवहार, समान अवसर और सभी के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने पर चर्चा की गयी।

कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मियों की सुरक्षा एवं गरिमा, उनके अधिकारों, हकदारियों तथा शिकायत निवारण की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी दी गयी, ताकि वे अपने कार्यस्थल पर सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल में कार्य कर सकें।इस अवसर पर नगर निगम के स्वच्छता पदाधिकारी मो. नूर अली खान , स्वच्छता प्रभारी कैलाश नारायण चौधरी सहित निगम के सफाई कर्मी उपस्थित थे।

नगर निगम का उद्देश्य सफाई कर्मियों को जागरूक एवं प्रशिक्षित कर उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान सुनिश्चित करना तथा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

Share this news

Leave a Comment