न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बाल विवाह के खिलाफ विशेष जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अररिया /बिपुल विश्वास

अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर स्थानीय अनुमंडल प्रशासन की ओर से बाल विवाह के खिलाफ एक विशेष जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे अनुमंडल को बाल विवाह से मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
यह कार्यक्रम ‘बाल विवाह मुक्त अररिया जिला’ और ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ की मुहिम के तहत संपन्न हुआ। इसका आयोजन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (Just Rights for Children) तथा अनुमंडल प्रशासन फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।


कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने की शपथ दिलाई।

इस मौके पर सभी अनुमंडलवासियों से अपील की गई कि वे न केवल अपने परिवार में कम उम्र में शादी रोकें, बल्कि समाज में कहीं भी बाल विवाह होने की सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें |

Share this news

Leave a Comment