न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज में 15 मिनट तक छाया अंधेरा, हवाई हमले से बचाव को लेकर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

समाहरणालय और गांधी चौक पर बंद की गईं लाइटें, शाम 6 बजे से 6:15 बजे तक चला अभ्यास; ब्लैकआउट के बाद यातायात व्यवस्था का भी लिया गया जायजा

किशनगंज:संभावित हवाई हमले और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को किशनगंज शहर में नागरिक सुरक्षा के तहत ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान शहर के दो प्रमुख स्थानों समाहरणालय परिसर और गांधी चौक पर 15 मिनट तक पूरी तरह ब्लैकआउट रहा। शाम करीब 6 बजे निर्धारित समय पर रोशनी बंद कर दी गई और 6:15 बजे अभ्यास समाप्त हुआ।

मॉक ड्रिल के दौरान दोनों चिह्नित स्थानों पर अंधेरा छा गया। इसका उद्देश्य संभावित हवाई हमले की स्थिति में शहर को सुरक्षित रखने तथा नागरिक सुरक्षा से जुड़ी प्रशासनिक तैयारियों का आकलन करना था। अभ्यास के दौरान आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा प्रोटोकॉल को भी परखा गया।

ब्लैकआउट समाप्त होने के बाद प्रशासन ने यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। 15 मिनट तक ब्लैकआउट के कारण लोग और वाहन जहां के तहां थम गए थे। इसके बाद यातायात को सामान्य करने की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।

प्रभारी अनुमंडल दंडाधिकारी अंकिता सिंह ने बताया कि किशनगंज में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल सफल रहा। निर्धारित समय तक दोनों स्थानों पर ब्लैकआउट कराया गया। इसके बाद यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासनिक तैयारियों को परखना और नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

Share this news

Leave a Comment