डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र अवस्थित प्राथमिक विद्यालय मोहनीपिपरा में कार्यरत शिक्षिका संगीता कुमारी टीबीटी हिस्ट्री मेकर द्वारा आयोजित प्रमंडलस्तरीय सम्मान समारोह मे सम्मानित की गई है। उन्हें यह सम्मान “मेरा मोबाइल-मेरी शिक्षा” अभियान में ऑनलाइन नवाचारी शिक्षण में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने को लेकर दिया गया है।पूर्णियाॅ में आयोजित प्रमंडलस्तरीय सम्मान समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी कटिहार,जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया, डीपीओ किशनगंज,डायट श्रीनगर के प्राचार्य एवं मिलिया एजुकेशनल ट्रस्ट के निदेशक द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र उपमेयर पल्लवी गुप्ता के हाथों प्रदान किया गया।
इस पुरस्कार के लिए जिला से मात्र 23 शिक्षकों का चयन हुआ है।जिसमें डंडखोरा प्रखंड से संगीता कुमारी इकलौते शिक्षक हैं।उनकी उपलब्धि पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने श्रीमति संगीता कुमारी को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है।
उन्हें बधाई देने वालों में प्रदानाध्यापक प्रवीण कुमार,सीताराम मंडल, सुशील चौधरी,प्रधान शिक्षक लुसी डे सहित देवेश कुमार बंटी,राम कुमार गुप्ता,किरण कुमारी,राजेश कुमार,मुन्नी कुमारी,श्वेता कुमारी सहित दर्जनों अन्य शिक्षक शामिल हैं।