न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

संविधान एवं नशा मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

मनसाही/कटिहार -संविधान दिवस एवं नशा मुक्ति दिवस मनाने को लेकर 26 नवंबर को आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा एवं मध्य विद्यालय एकौना में भव्य रैली का आयोजन बच्चों द्वारा किया गया। विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आनंद ने बताया कि नशा जीवन को अंधकार की ओर ले जाता हैं,जबकि नशा मुक्ति एक नए और उज्जवल भविष्य का द्वार खोलती हैं। इच्छा शक्ति, परिवार के प्रेम और समाज के सहयोग से किसी भी प्रकार के नशे को हराया जा सकता हैं।

आईये हम सभी मिलकर यह संकल्प ले,नशा छोड़ें _जीवन जोड़े और एक स्वस्थ एवं नशा मुक्त भारत का निर्माण करें । वहीं संविधान दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय एकौना के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार वर्मा ने बताया कि संविधान दिवस हमें यह याद दिलाता हैं कि एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए संविधान के आदर्शों का पालन करना आवश्यक हैं ।

हमें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी इमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा के शिक्षकों में कालेश्वर साह,अमित कुमार, शुभांगी पारई,मनोज कुमार, सवेरा खातून,रवि कुमार पासवान, योगेंद्र प्रसाद मंडल के साथ विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।

वहीं मध्य विद्यालय एकौना के शिक्षकों में नूतन देवी,वीणा कुमारी,अल्पना कुमारी,कैफ अतहर, मौमिता बागची, मोहम्मद सलाउद्दीन, सुमन कुमारी, वरीय शिक्षक सियाराम यादव, शारीरिक शिक्षक राकेश रंजन सहित विद्यालय की बच्चे उपस्थित रहे ।

Share this news

Leave a Comment