न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

रेडक्रास सोसाइटी ने अग्निकांड के पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी

हसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के पिपरा गांव के वार्ड संख्या 15 मे कल हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्द्येश्य से रेडक्रोस सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा के नेतृत्व मे राहत सामग्री बाँटी गई। राहत वितरण करते हुए डॉक्टर रंजना झा ने कहा कि रेडक्रोस का उद्द्येश्य ही आपदा की घड़ी में साथ खड़े रहना एवं बचाव करना है। सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि कई क्षेत्रों मे विगत दिनों हुई आगलगी से प्रभावित लोगों के बीच संस्था द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है।

मौके पर उपस्थित पूर्व चेयरमैन अनिल चमरिया ने खाना बनाते समय विशेष सावधानी बरतने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री मे बड़ा तिरपाल एवं बाल्टी, साड़ी के साथ 36 बर्तनों का सेट का वितरण किया गया है। कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे प्रबंध समिति सदस्य देवराज शर्मा एवं बबन झा के साथ अमित जायसवाल विक्की ने कहा कि लोगों की मदद करना परमार्थ का कार्य होता है और रेडक्रॉस हमेशा से परमार्थ का कार्य करती आयी है।

उन्होंने कहा कि आग लगने के सबसे बड़े कारणों में रसोई घर में लापरवाही, बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट, खुली आग वाली चीजें जैसे मोमबत्ती, अगरबत्ती या सिगरेट और ज्वलनशील पदार्थों का सही ढंग से उपयोग न होना है। संतोष गुप्ता ने कहा कि दिलीप महतो व समरूप महतो का आशियाना पुरी तरह जल गया तथा घर मे रखे नगद रुपया भी जल गया। उन्होंने लोगों को ज्वलंशील समान को घरों से दूर खुले जगह मे रखने की सलाह दी तथा खाना बनाने वाली जगहों पर पानी से भरी बाल्टी रखने की सलाह दी।

Share this news

Leave a Comment