न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना से भक्तिमय हुआ दिघलबैंक,पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

मुरलीधर झा/दिघलबैंक

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। प्रखंड क्षेत्र के टप्पू बाजार, हरुवाडांगा, दिघलबैंक, धनतोला, तुलसिया, पदमपुर सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित दुर्गा पूजा पंडालों एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


सुबह से ही पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। नवरात्र को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां भगवती की आराधना में जुटे हैं। घरों में भी लोगों ने पूजा-पाठ कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए दिघलबैंक पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन की सतर्कता महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना के साथ पूरा दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। चारों ओर आस्था, श्रद्धा और धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में लीन होकर आगामी दिनों में होने वाले धार्मिक आयोजनों की तैयारियों में भी जुटे हैं।

पूजा समितियों में उत्साह, भक्तिमय हुआ टप्पू सहित कई बाजार

टप्पू बाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भी श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली। पूजा समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार साह के नेतृत्व में पूजा-अर्चना को लेकर तैयारियां की जा रही है।


इस दौरान पुजारी मोहन कामती,पंडित पंडित पिंटू झा, उज्ज्वल साह, राहुल मंडल, जागेश्वर गोस्वामी, भरत कामती, विकास कुमार, राजकुमार शर्मा, विकेश मोदी, जितेंद्र गणेश एवं मनोज कामती सहित पूजा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पूजा आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में अपनी सहभागिता दी ।

Share this news

Leave a Comment