कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम
प्रखंड के मजगामा पंचायत के एहतियाज कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर कन्हैयाबाड़ी में प्रशिक्षण प्राप्त छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।जन शिक्षण संस्थान किशनगंज और एहतियाज कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर कन्हैयाबाड़ी के संयुक्त तत्वाधान में छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया।
प्रमाण पत्र का वितरण मजगामा पंचायत के वार्ड सदस्य मोफीज राही वार्ड सदस्य मंजर आलम अंसारी सेंटर के निदेशक नुरुल कमर संस्थापक एहतियाज रेजा और प्रशिक्षक राहीब राही ने किया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य मोफीज राही ने कहा कि मौजूदा समय कंप्यूटर का है और कंप्यूटर का ज्ञान आज की जरूरत है।
इसके बीना शिक्षा अधूरी है। इस संदर्भ में सेंटर के संस्थापक एहतियाज रेजा ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त 120 छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यहां निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा दी जाती है। इस मौके पर वार्ड सदस्य मोफीज राही वार्ड सदस्य मंजर आलम नुरुल कमर एहतियाज रेजा,राहीब राही,सरमद सफी,तराना प्रवीन इत्यादि मौजूद थे।