न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सतभीट्टा के नफीस अरमान ने हासिल की एमबीबीएस, एमडी और रेडियो डायग्नोसिस की डिग्री, गांव में जश्न

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम


बड़ीजान पंचायत के सतभीट्टा गांव निवासी शकील अहमद के पुत्र नफीस अरमान ने कड़ी मेहनत और लगन से साबित कर दिया है कि इरादे बुलंद हो तो मंजिल नामुमकिन नहीं है। नफीस अरमान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित जेएनएमसीएच संस्थान से एमबीबीएस,एमडी और रेडियो डायग्नोसिस जैसी मेडिकल क्षेत्र की सम्मानित और बड़ी डिग्रियां प्राप्त कर घर परिवार गांव समाज और जिले का नाम रोशन किया है।

इसे लेकर उनके घर पर उनके सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। स्वजनों ने मिलाद फातेहा कर खुशियों का इजहार कर लोगों में मिठाई बांटी।
इस दौरान लोगों ने उन्हें मुबारकबाद पेश कर उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस बाबत डॉ नफीस अरमान के पिता शकील अहमद भाई शिक्षक अजमल हुसैन व शिक्षक मु एहसानुल्लाह ने कहा कि डॉ नफीस अरमान को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पूरे परिवार ने बरसों इंतजार किया है।

वहीं नफीस अरमान की इस कामयाबी पर विधायक सरवर आलम, पूर्व विधायक हाजी इजहार असफी पूर्व विधायक मुजाहिद आलम जिला परिषद सदस्य इंजीनियर नासिक नदीर पूर्व प्रमुख सादिक अंजुम, पूर्व उप प्रमुख कैसर आलम,मुखिया शफीर आलम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मोहसिन रागीब,जावादूल हक,शिक्षक अजमल हुसैन अजफल हुसैन,मु एहसानुल्लाह, शाहनवाज आलम, फैजान अहमद,अकील अहमद, अरमान समदानी,असलम यजदानी इत्यादि ने बधाई दी है।

Share this news

Leave a Comment