न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

एसएच-77 पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

पेट्रोल भराने निकले थे दोनों दोस्त
बलखवा मोड़ के पास हादसे ने छीन ली परिवारों की खुशियां

कटिहार -जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के बलखवा मोड़ के पास एसएच-77 पर दो मोटरसाइकिलों की आमने -सामने टक्कर में दो युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है।

मृतकों की पहचान पोठिया निवासी बांके यादव के पुत्र आशीष कुमार यादव ( 18)और बबलू यादव के पुत्र सुमित कुमार (20) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों दोस्त मोटरसाइकिल से पेट्रोल भराने के लिए निकले थे। इसी दौरान बलखवा मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि आशीष और सुमित अपने-अपने परिवार के छोटे बेटे थे। दोनों के असमय चले जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही घरों में चीख-पुकार मच गई।

जिस घर में कुछ देर पहले तक सामान्य दिनचर्या थी। वहां मातम छा गया। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। घटना की सूचना मिलने पर पोठिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।

Share this news

Leave a Comment