मरनेवाले में एक वर्ष का शिशु भी शामिल
मनिहारी /कटिहार – रविवार को दोपहर तकरीबन दो बजे मनिहारी से कटिहार की ओर जा रही 75735 सवारी गाडी की चपेट में आ जाने से एक 32 वर्षीय महिला एवं एक वर्षीय शिशु की मौत हो गयी। मनिहारी रेल थाना के अपर थानाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, एएसआई चितरंजन कुमार ने जानकारी दी कि मनिहारी कटिहार रेलखंड पर 75735 पैसेंजर ट्रेन मनिहारी से कटिहार जा रही थी।
दो बजे के करीब मनोहरपुर वार्ड नंबर 6 के रेलवे ट्रैक पर आ रही ट्रेन के सामने अचानक एक महिला गोद में लिए शिशु के साथ आ गई।चालक ने बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन ट्रेन टक्कर से गंभीर रुप से घायल हो गयी। सूचना पर मनिहारी जीआरपी के अवसर थानाध्यक्ष मिथलेश सिंह, एएसआई चितरंजन कुमार और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे तबतक महिला एवं शिशु की दर्दनाक की मौत हो चुकी थी।
दोनों मृतक की पहचान नही हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। एंबुलेंस को बुलाया गया है और पोस्टमार्टम कराने के लिए कटिहार अस्पताल जाने की की तैयारी चल रही है। आसपास के ग्रामीणों मे घटना को लेकर जितनी मूंह उतनी बात चल रही है।