न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

राष्ट्रीय लोक मोर्चा संगठन का विस्तार,दर्जनों लोगों ने सदस्यता किया ग्रहण

कटिहार – राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रदेश कैंप कार्यालय, 24 स्टैंड रोड,पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश और जिलाध्यक्ष उमाकांत आनंद के नेतृत्व में कटिहार जिला से निगम पार्षद प्रतिनिधि संजय तांती,कंटिया पंचायत के मुखिया सीताराम उरांव,पूर्व मुखिया अनिल वैद्य,पहलागढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया शंभू पासवान,नवीन मेहता,पंकज यादव,अजीत चौहान,शमीम अख्तर,राहुल मेहता,चंचल दास,मो जमशेद,मो. सैयद, दारा चौधरी,कोशिक चौहान सहित दर्जनों लोगों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आस्था रखते हुए पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने सभी को रसीद काटकर एवं माला पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाया।जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने सभी को बधाई देते हुए कहा कटिहार जिला में पार्टी को मजबूत करना मेरा लक्ष्य है और इन लोगों के नेतृत्व में कटिहार जिला पार्टी काफी मजबूत होगा।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत पंकज,सुभाष चंद्रवंशी,प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष सह खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा,प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चौधरी,प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती आदि प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Share this news

Leave a Comment