कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति की पहल
कटिहार – नवरात्र के प्रारंभ के अवसर पर कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति कटिहार की ओर से दिव्यांग कार्यालय सदर अस्पताल परिसर में वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान जरूरतमंद, गरीब एवं दिव्यांग महिलाओं के बीच साड़ी व अन्य वस्त्र वितरित किए गए। वस्त्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य एवं समिति के सचिव शिव शंकर रमाणी ने किया। उन्होंने कहा कि समाज के उपेक्षित,असहाय और दिव्यांगजनों की सेवा करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
समिति आगे भी जरूरतमंदों के हित में जनकल्याणकारी कार्य करती रहेगी। नवरात्र एवं दुर्गापूजा के अवसर पर आयोजित इस पहल की स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों ने सराहना की।
उन्होंने इसे सामाजिक सहयोग और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। इस अवसर पर जुली शर्मा, आशा आंटी, मोनिका कुमारी, लक्ष्मी देवी, जूली, स्वीटी, सुलेखा कुमारी, फूल कुमारी, सुनीता कुमारी, गीता देवी, विजय मुर्मू, लेल्हु मंडल, प्रशांत कुमार,गोपाल साह सहित समिति के मीडिया प्रभारी विजय कुमार एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।